Tuesday, 25 July 2017

जेठमलानी को जेटली के खिलाफ आपािजनक शब्दों का इस्तेमाल करने को नहीं कहा : केजरीवाल

नयी दिल्ली, 24 जुलाई :भाषा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि उन्होंने अपने खिलाफ दायर मानहानि के मामले में केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ आपािजनक टिप्पणियों का इस्तेमाल करने का वकील राम जेठमलानी को निर्देश नहीं दिया गया था।

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने यह भी कहा कि उन्होंने जेठमलानी को पत्र लिखकर कहा है कि वह अपने उस दावे से इनकार करें जिसमें वरिष्ठ वकील ने दावा किया था कि आपािजनक शब्दों का इस्तेमाल उनके मुवक्किल के निर्देश पर किया गया था।

अपने हलफनामे में केजरीवाल ने कहा कि यह समझा से परे था कि वह वरिष्ठ वकील को कैसे संदेश दे सकते हैं कि ऐसे आपािजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जेटली के इस आरोप से इनकार किया कि आपािजनक शब्दों वाले प्रश्नों को उनका अपमान करने या उनकी खिल्ली उड़ाने के लिए तैयार किया गया था।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने अपने वकील अनुपम श्रीवास्तव को निर्देशित किया था कि वह जेठमलानी को याद दिलायें कि उन्हें ऐसा कोई दिशानिर्देश नहीं दिया गया है।

No comments:

Post a Comment