Monday, 24 July 2017

शानदार प्रदर्शन का इनाम, रेलवे देगा भारतीय महिला क्रिकेटरों को समय पूर्व प्रमोशन

रेलवे ने उनसे जुड़ीं भारतीय महिला क्रिकेटरों को समय पूर्व प्रमोशन देने का फैसला किया है

महिला वर्ल्ड कप में जोरदार प्रदर्शन के बाद रेलवे देगा महिला क्रिकेटरों को समय पूर्व प्रमोशन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिलना जारी है. बीसीसीआई द्वारा महिला टीम में शामिल प्रत्येक खिलाड़ी को 50 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा के बाद अब रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को महिला विश्व कप में खेल रहीं उन भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए समय से पूर्व प्रमोशन की घोषणा की जो रेलवे से जुड़ी हुई हैं.

भारत की 15 सदस्यीय महिला टीम में से 10 खिलाड़ी रेलवे से जुड़ी हुई हैं जिनमें कप्तान मिताली राज और उप कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों को समय पूर्व प्रमोशन के अलावा नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे.

रेलवे खेल प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की सचिव और खेल/ईडी रेखा यादव ने कहा, ‘रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं. उन्होंने रेलवे में शामिल महिला क्रिकेटरों के लिए समय से पूर्व प्रमोशन की घोषणा की जो अभी इंग्लैंड में हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हमारी वर्तमान नीति के तहत उन्हें नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे.’

महिला वर्ल्ड कप में खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 15 सदस्यीय टीम में शामिल 10 खिलाड़ी रेलवे की कर्मचारी हैं, जिनमें कप्तान मिताली राज के अलावा उपकप्तान हरमनप्रीत कौर, एकता बिष्ट, पूनम राउत, वेदा कृष्णामूर्ति, पूनम यादव, सुषमा वर्मा, मोना मेशराम, राजेश्वरी गायकवाड़ और नुजहत परवीन हैं शामिल हैं.

Source:india.com

No comments:

Post a Comment