Saturday, 1 July 2017

वेणुगोपाल होंगे देश के अगले अटॉर्नी जनरल

नई दिल्ली, प्रेट्र। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल देश के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे। मुकुल रोहतगी द्वारा एक और कार्यकाल लेने के प्रति अनिच्छा प्रकट करने के बाद सरकार ने उनको इस पद पर लाने का फैसला किया है।

86 साल के वेणुगोपाल को सरकार का सबसे बड़ा कानूनी अधिकारी बनाने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरे से पहले चर्चा कर ली गई थी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के तीन देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले वेणुगोपाल की उनसे भेंट हुई थी।

हालांकि, शुक्रवार को जब वेणुगोपाल से अटॉर्नी जनरल के तौर पर प्राथमिकताओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद ही वह इस पर कुछ कहेंगे। सूत्रों ने बताया कि कानून मंत्रालय ने नए अटॉर्नी जनरल के तौर पर वेणुगोपाल की नियुक्ति से संबंधित फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय के पास भेज दी है।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment