Friday, 21 July 2017

दीपिका पादुकोण बनीं अकैडमी 2017 की नई सदस्य

दीपिका पादुकोण अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स ऑफ आर्ट्स ऐंड साइंस (AMPAS) का नया सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह AMPAS 2017 की सदस्य बन कर गर्व महसूस कर रही हैं। दीपिका ने इस बात की खुशी ट्वीट कर जाहिर की।

लगातार 2 सालों से आलोचना झेल रहे AMPAS ने पिछले महीने 57 देशों से 774 नए लोगों को सदस्यता के लिए निमंत्रण भेजा था। दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी 2017 क्लास की सदस्य हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, गौतम गोसे, बुद्धदेब दासगुप्ता और इरफान खान को भी अकैडमी से जुड़ने का निमंत्रण भेजा गया है।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment