Thursday, 20 July 2017

सरताज अजीज ने कहा, भारत-पाक के बीच कश्मीर मुद्दा मुख्य विवाद बना हुआ है

अजीज ने हुर्रियत कांफ्रेंस (पाकिस्तान शाखा) के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की.

अजीज ने कहा, ‘पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर पर अपने सैद्धांतिक रुख को आगे जारी रखेगा और कश्मीरी लोगों को उनके उचित संघर्ष में समर्थन जारी रखेगा.’

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने बुधवार (19 जुलाई) को कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच मुख्य विवाद बना हुआ है तथा इसका समाधान क्षेत्र में शांति के लिए जरूरी है.

विदेश विभाग ने एक बयान में कहा कि अजीज ने हुर्रियत कांफ्रेंस (पाकिस्तान शाखा) के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की.

बयान में कहा गया है, ‘सलाहकार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच मुख्य मुद्दा बना हुआ है तथा इसका समाधान दक्षिण एशिया में शांति के लिए जरूरी है.’ अजीज ने कहा, ‘पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर पर अपने सैद्धांतिक रुख को आगे जारी रखेगा और कश्मीरी लोगों को उनके उचित संघर्ष में समर्थन जारी रखेगा.’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत का इच्छुक है और वह वार्ता के जरिए भारत के साथ कश्मीर सहित सभी मुद्दों को हल करना चाहता है. 

सरताज अजीज ने रविवार (10 जुलाई) को कहा कि इस्लामाबाद दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति बहाल करना चाहता है और वह कश्मीरियों को तब तक 'राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक' समर्थन देता रहेगा जब तक कि वे भारत से आजाद नहीं हो जाते.

'द न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार, अजीज ने कहा," भारत को कश्मीरियों को आजादी देनी ही होगी." उन्होंने कहा कि पिछले साल हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की भारतीय सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष के दौरान मौत के बाद से कश्मीर घाटी में भारत का जुल्म चरम पर पहुंच गया है.

Source:zeenews.com

No comments:

Post a Comment