Wednesday, 26 July 2017

हीरो मोटो कार्प का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 914.04 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली, 25 जुलाई भाषा दो पहिया वाहन बनाने वाली हीरो मोटो कार्प का शुद्ध लाभ 30 जून 2017 को समाप्त तिमाही में 3.5 प्रतिशत बढ़कर 914.04 करोड़ रुपये रहा।

हीरो मोटो कार्प ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व विा वर्ष 2016-17 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 883.09 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी की परिचालन आय चालू विा वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 7.52 प्रतिशत बढ़कर 8,612.91 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व विा वर्ष की इसी तिमाही में 8,010.66 करोड़ रुपये थी।

No comments:

Post a Comment