तेल अवीव
पीएम नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक इजरायल दौरे के दूसरे दिन दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। भारत और इजरायल के बीच कृषि, साइंस ऐंड टेक्नॉलजी, स्पेस और वॉटर मैनेजमेंट जैसे अहम क्षेत्रों में कुल 7 समझौते हुए। नेतन्याहू और पीएम मोदी ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दोनों देशों की प्रगाढ़ता और दोस्ती का एक बार फिर जिक्र किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नेतन्याहू और उनके परिवार को भारत आने का न्योता दिया, जिसे इजरायली पीएम ने तत्काल मंजूर भी कर लिया।
इजरायल ने यूपी में गंगा की सफाई और वॉटर मैनेजमेंट के क्षेत्र में सहयोग देने को लेकर समझौता किया है। दोनों नेताओं ने आतंक के खिलाफ लड़ाई को एक साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। पीएम मोदी की इस यात्रा में भारत और इजरायल के बीच न केवल द्विपक्षीय संबंधों को लेकर समझौते हुए, बल्कि वैश्विक समस्याओं और जरूरतों पर भी बात की गई। इजरायल ने भारत के साथ मिलकर थर्ड वर्ल्ड के देशों खासकर अफ्रीकी लोगों के लिए काम करने की इच्छा जताई।
Source:indiatimes.com
No comments:
Post a Comment