Saturday, 29 July 2017

आईसीबीएम टेस्ट के बाद अमेरिका, दक्षिण कोरिया ने किया गोलाबारी का अभ्यास

वाशिंगटन, 29 जुलाई एएफपी अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों का उपयोग कर गोलाबारी का अभ्यास किया। अमेरिकी सेना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह अभ्यास उार कोरिया द्वारा एक अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किए जाने पर प्रतिक््िरुया स्वरूप किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य प्रमुखों ने उार कोरिया के परीक्षण के बाद सैन्य प्रतिक््िरुया विकल्प विचार विमर्श किया। इसके कुछ ही देर बाद दोनों देशों की सेनाओं का संयुक्त अभ्यास आज सुबह दक्षिण कोरिया के समय के अनुसार किया गया ।

एक बयान में सेना ने बताया कि इस अभ्यास में सतह से सतह पर मार करने वाली आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम एटीएसीएमएस का तथा दक्षिण कोरिया की यूनमू मिसाइल द्वितीय का उपयोग किया गया।

सेना के अनुसार, प्रणालियों ने मिसाइलों को पूर्वी तट से लगे दक्षिण कोरिया के भूभागीय जलक्षेत्र में निशाना बनाया।

बयान में कहा गया है, एटीएसीएमएस को तैनात कर गहरी मारक क्षमता मुहैया कराई जा सकती है ताकि आरओके...यूएस गठबंधन किसी भी मौसम में महत्वपूर्ण लक्ष्यों को समय पर निशाना बना सके।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेनाओं ने चार जुलाई को उार कोरिया द्वारा आईसीबीएम का पहला परीक्षण किए जाने के बाद इसी तरह का अभ्यास किया था।

शुक््रुवार को आईसीबीएम के परीक्षण के तत्काल बाद जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के प्रमुख जनरल जोए डनफोर्ड और अमेरिकी सेना की पैसेफिक कमान के प्रमुख एडमिरल हैरी हैरिस ने दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल ली सुन जिन से बात की थी। इस बातचीत के दौरान तीनों सैन्य अधिकारियों ने सैन्य प्रतिक््िरुया विकल्पों पर भी चर्चा की थी।

No comments:

Post a Comment