हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग में पहला मैच खेला, यू मुम्बा के लिए कशिलिंग अडके का शानदार प्रदर्शन
प्रो कबड्डी सीजन 5 के तीसरे दिन पहले मुकाबले में यू मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स को एक रोमांचक मैच में 29-28 से हरा दिया। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद यू मुम्बा ने दूसरे हाफ में वापसी की और सिर्फ एक के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। ये यू मुम्बा की दो मैचों में पहली जीत है और उन्हें 5 अंक मिले। हरियाणा स्टीलर्स को अपने पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्हें भी मैच से 1 अंक प्राप्त हुआ। यू मुम्बा की तरफ से कशिलिंग अडके ने सबसे ज्यादा 7 और अनूप कुमार ने 6 अंक हासिल किये। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से वजीर सिंह ने 6 और सुरेंदर नाडा ने डिफेन्स में 5 अंक हासिल किये, लेकिन मैच नहीं जीत सके।
अनूप कुमार का आखिरी रेड खाली गया और इस तरह से यू मुम्बा ने हरियाणा स्टीलर्स को 29-28 से हरा दिया, दूसरे हाफ में यू मुम्बा की जबरदस्त वापसी
40वें मिनट में वज़ीर सिंह का जबरदस्त रेड और उन्होंने 2 अंक हासिल किये, स्कोर अब 29-28
39वें मिनट में कशिलिंग भी बाहर हुए और अब हरियाणा तीन अंक पीछा, स्कोर 29-26
39वें मिनट में दीपक कुमार दहिया को यू मुम्बा की डिफेन्स ने बाहर किया और अब उनकी बढ़त 29-25
अब मैच में आखिरी 2 मिनट बचे हैं और हरियाणा स्टीलर्स को यहाँ वापसी करनी ही होगी
38वें मिनट में दीपक दहिया ने जबरदस्त तरीके से अंक हासिल किया, अब यू मुम्बा 28-25 से आगे
36वें मिनट में दीपक कुमार अपने रेड में बाहर और नितिन मदने के सफल रेड से यू मुम्बा अब 28-24 से आगे
35वें मिनट में विकास कंडोला को यू मुम्बा की डिफेन्स ने बाहर कर दिया और अब यू मुम्बा 26-24 से आगे
मैच काफी रोमांचक स्थिति में और कोई भी टीम यहाँ से ये मुकाबला जीत सकती है
Source:sportskeeda.com
No comments:
Post a Comment