क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए शुक्रवार (14 जुलाई) को यहां अमेरिका के सैम क्वेरी को चार सेट में हराकर पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई.
लंदन: क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए शुक्रवार (14 जुलाई) को यहां अमेरिका के सैम क्वेरी को चार सेट में हराकर पहली बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई.
सातवें वरीय सिलिच ने 24वें वरीय क्वेरी को 6-7, 6-4, 7-6, 7-5 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई जहां उनका सामना तीसरे वरीय स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और चेक गणराज्य के 11वें वरीय टामस बर्डीच के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा.
सिलिच ने इसके साथ ही क्वेरी के खिलाफ अपना परफेक्ट रिकार्ड बरकरार रखा है. उन्होंने इस अमेरिकी के खिलाफ अब तक पांचों मुकाबले जीते हैं.
सिलिच ने अपने करियर में सिर्फ दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई थी. इससे पहले 2014 में वह अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे थे और खिताब जीतने में सफल रहे थे.
पिछले तीन से यहां क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेलने वाले क्रोएशिया के इस खिलाड़ी ने अपने 11वें प्रयास में विंबलडन फाइनल में जगह बनाई जो ओपन युग में फाइनल में प्रवेश करने से पहले सबसे अधिक प्रयास हैं.
Source:zeenews.com
No comments:
Post a Comment