बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ इसलिए अंपायरों ने ओवरों की संख्या 50 से घटाकर 42 कर दिया.
हरमनप्रीत का अहम योगदान रहा. उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ 115 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और सात छक्के लगाए. फोटो क्रेडिट: ICC
डर्बी| हरमनप्रीत कौर की 171 रनों की नाबाद तूफानी पारी के दम पर भारत ने आईसीसी महिला विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में गुरुवार को मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया के सामने 282 रनों की विशाल चुनौती रखी है. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ इसलिए अंपायरों ने ओवरों की संख्या 50 से घटाकर 42 कर दिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 42 ओवरों में चार विकेट खोकर 281 रन बनाए.
भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में हरमनप्रीत का अहम योगदान रहा. उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ 115 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और सात छक्के लगाए और तीन अहम साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर प्रदान किया. यह हरमनप्रीत का वनडे में सबसे अधिक स्कोर भी है.
हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरूआत अच्छी नहीं रही. स्मृति मंधाना पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर छह रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गईं.
पूनम राउत भी कुछ खास नहीं कर पाईं और 35 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद हरमनप्रीत और कप्तान मिताली राज ने टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी करते हुए सौ का आंकड़ा पार कराया.
मिताली 101 के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं. दूसरे छोर पर खड़ी हरमनप्रीत को इसके बाद दीप्ति शर्मा का साथ मिला. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 137 रन जोड़े. इस जोड़ी ने धीमी शुरुआत के बाद लय पकड़ी और फिर टीम को मजबूत लक्ष्य प्रदान किया.
हालांकि इस दौरान हरमनप्रीत तेजी से रन बनाती दिखीं और दीप्ति ने उनका अच्छा साथ दिया और स्ट्राइक रोटेट करती रहीं. उन्होंने 35 गेंदों में 25 रन बनाए और सिर्फ एक चौका मारा.
Source:india.com
No comments:
Post a Comment