चोट के बाद वापसी कर रहे विकास गौड़ा ने 28वें स्थान पर ख़त्म किया राउंड
भारत के विकास गौड़ा डिस्कस थ्रो के पहले ही दौर में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए बाहर हो गए। गौड़ा ने ये राउंड 28वें स्थान पर ख़त्म किया, जिस वजह से वह फ़ाइनल राउंड के लिए क्वालीफ़ाई नहीं कर पाए।
फ़ाइनल राउंड में जगह बनाने के लिए गौड़ा को या तो 65.50 मीटर का लक्ष्य हासिल करना था या फिर टॉप-12 में रहते हुए अगले दौरे में प्रवेश करना था। लेकिन गौड़ा 65.50 से काफ़ी पीछे रह गए, साथ ही वह टॉप-12 में भी नहीं थे।
गौड़ा ने जो तीन कोशिशें की वह कुछ इस तरह थीं, पहली बार गौड़ा ने 57.59 मीटर की दूरी हासिल की। दूसरी कोशिश उनकी सबसे बेस्ट थी, जहां गौड़ा 58.99 मीटर की दूरी तक पहुंचाने में क़ामयाब रहे। गौड़ा का फ़ाइनल थ्रो 58.70 मीटर दूरी तक ही जा पाया।
विकास गौड़ा टूर्नमेंट शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे, कंधे में लगी चोट की वजह से गौड़ा का रियो ओलंपिक्स में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था। लेकिन रियो ओलंपिक्स से पहले इस एथलीट ने अपनी चोट को तो सही कर लिया, पर फ़ाइनल के लिए क्वालीफ़ाई करने के लिए जो स्कोर चाहिए था, वो हासिल नहीं कर पाए।
गौड़ा के करियर का बेस्ट स्कोर रहा था 66.28 मीटर, जो उन्होंने 2012 में किया था और वह एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। पिछले साल हुए एशियन चैंपियनशीप में गौड़ा ने 62.03 मीटर की दूरी तय करते हुए गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था।
सिर्फ़ दो एथलीट ने ही 65.50 मीटर की दूरी क्वालीफ़ाइंग राउंड में हासिल की, पोलैंड के पीटर मालाचोस्की ने 65.89 मीटर की दूरी के साथ नंबर-1 पर रहे तो ऑस्ट्रिया के लुकास विसाहीडिंगर 65.86 के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
Courtesy: sports keeda. Com
No comments:
Post a Comment