Saturday, 13 August 2016

स्‍वतंत्रता दिवस पर कौन फहराएगा झंडा, बागी विधायक-कार्यकर्ताओं के बीच ठनी

स्‍वतंत्रता दिवस पर जसपुर में पुरानी नगर पालिका चौका में झंडा कौन फहरायेगा। इस पर बवाल मचा है। एक तरफ हैं बागी विधायक शैलेंद्र मोहन तो दूसरी तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ता।

जसपुर, उधमसिंह नगर, [जेएनएन]: स्वतंत्रता दिवस पर पुरानी नगर पालिका चौक पर झंडा कौन फहराएगा, इसको लेकर राजनीति गरमाने लगी है। एक तरफ हैं पिछले पंद्रह वर्षो से जीतकर झंडा फहराने वाले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए बागी विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में ठन गई है। 
बता दें कि बीते पद्रह वर्षो से डॉ. शैलेद्र मोहन सिघंल विधायक रहते पुरानी नगर पालिका चौक पर स्वतंत्रता दिवस आदि राष्ट्रीय पर्वो पर तिरंगा फहराते रहे हैं। पार्टी से बगावत के बाद काग्रेस कार्यकर्ता अब उन्हें तिरंगा फहराने नहीं देना चाहते। अब कार्यकर्ता एव पूर्व विधायक सिघंल इसकी तैयारी कर रहे है।

वहीं, दूसरी ओर बसपा कार्यकर्ताओं ने भी एसडीएम एचएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौप कर कहा कि पुरानी नगर पालिका चौक पर स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर रूलिग पार्टी के विधायक द्वारा ध्वजारोहण किए जाने की परपरा है। अब रूलिग पार्टी के पूर्व विधायक डॉ. शैलेद्र मोहन सिघंल भाजपा में शामिल हो गए है।

राज्य में काग्रेस एवं बसपा के गठबंधन की सरकार चल रही है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस व बसपा नगर अध्यक्ष को तिरंगा फहराने की अनुमति मिलनी चाहिए। ज्ञापन देने वालो मे डॉ. वीएस गौतम, एसपी सिह, आसाद अली, कन्हैयालाल, साबिर अली, फकरूद्दीन, मौ. नसीम आदि शामिल रहे।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment