Saturday, 13 August 2016

Rio Olympics 2016, India, Athletics: पुरुषों के लॉन्ग जम्प फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए अंकित शर्मा

पहले दो प्रयास में अंकित ने किया फाउल और तीसरे प्रयास में 7.67मी का जम्प

रियो ओलंपिक्स के लॉन्ग जम्प इवेंट में भारत के अंकित शर्मा फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चुक गए हैं। अंकित ने 7.67मी का जम्प लगाया और क्वालीफाइंग राउंड में 24वें स्थान पर रहे। जून 2016 में कजाखस्तान में हुए प्रतियोगिता में 8.17 की जम्प लगाकर अंकित रियो में लॉन्ग जम्प के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय थे।

आज के क्वालीफाइंग में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए 8.15मी का जम्प लगाना था या फिर टॉप 12 एथलीट फाइनल के लिए क्वालीफाई करते। अंकित शर्मा अपने तीन में से पहले दो प्रयास में असफल रहे और उन्होंने फाउल कर दिया। तीसरे प्रयास में इस 24 वर्षीय एथलीट ने 7.67मी का जम्प लगाया लेकिन ये फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं था।

अंकित अपने ग्रुप बी में 12वें और दोनों ग्रुप मिलाकर 24वें स्थान पर रहे। इसके साथ ही एथलेटिक्स में भारत के एक और पदक की उम्मीद ध्वस्त हो गई।

क्वालिफिकेशन में चीन के जिआनन वैंग ने 8.24 और यूएसए के जेफ़ हेंडरसन ने 8.20 की छलांग लगाई। 8मी से ऊपर की छलांग लगाने वाले कुल 6 एथलीट रहे।

Courtesy: sports keeda. Com

No comments:

Post a Comment