Friday, 12 August 2016

चीन में ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट से 21 लोगों की मौत

पेइचिंग
मध्य चीन के हुबेई प्रांत स्थित एक ऊर्जा संयंत्र में उच्च दबाव वाली एक भाप पाइप में गुरुवार को विस्फोट होने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दांगयांग शहर स्थित मैडियन गानगू पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की उच्च दबाव वाली एक भाप पाइप में विस्फोट दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर हुआ। न्‍यूज एजेंसी सिन्‍हुआ ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 21 व्यक्तियों की मौत हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां तीन की स्थिति गंभीर बतायी गई है। विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच चल रही है।

Courtesy: India times. Com

No comments:

Post a Comment