नई दिल्ली. भारतीय मूल के लंदन में रहने वाले 10 वर्षीय ध्रुव तलाती ने आईक्यू टेस्ट में अब तक के सबसे ज्यादा अंक हासिल कर पूरी दुनिया में नाम कमा लिया है. दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी आईक्यू टेस्ट सोसाइटी मेनसा टेस्ट में ध्रुव ने यह स्कोर हासिल किया हैं.
इस आईक्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह रही है कि ध्रुव ने इस टेस्ट में अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है. ध्रुव ने आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल किए हैं. ध्रुव ने यह अंक पाकर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा दिमाग वाले इंसान का खिताब अपने नाम कर लिया है.
Courtesy: palpalindia.com
No comments:
Post a Comment