Thursday, 4 August 2016

अमेरिकी निजी कंपनी की बड़ी छलांग, चांद मिशन की मंजूरी

नासा इसके लिए सलाह तो देगा लेकिन उसकी भूमिका नियामक की नहीं रहेगी। अनुमति पाने वाली निजी कंपनी मून एक्सप्रेस का कार्यालय केप केनेवरल में है।

केप केनेवरल, रायटर । फ्लोरिडा की निजी कंपनी को चांद मिशन के लिए अमेरिका सरकार से अनुमति मिली है। कंपनी अगले वर्ष रोबोटिक लैंडर चांद पर भेजेगी। यह पहला अवसर है जब अमेरिका सरकार ने निजी कंपनी को पृथ्वी की कक्षा से बाहर उड़ान भरने की अनुमति दी। 1967 की अंतरराष्ट्रीय संधि के अनुसार अमेरिका को यह निगरानी रखने का दायित्व दिया गया था कि कोई गैर सरकारी संस्था अंतरिक्ष उड़ान में तो शामिल नहीं है। अमेरिकी फेडरल एविएशन प्रशासन अप्रत्याशित रूप से मून एक्सप्रेस मिशन के साथ आया और कई कानूनी तथा नियामक भी तय किए जो चांद, धूमकेतु तथा मंगल के वाणिज्यिक अभियानों के लिए लागू होंगे।

नासा इसके लिए सलाह तो देगा लेकिन उसकी भूमिका नियामक की नहीं रहेगी। अनुमति पाने वाली निजी कंपनी मून एक्सप्रेस का कार्यालय केप केनेवरल में है। कंपनी की योजना अगले वर्ष सूटकेस के आकार का लैंडर दो सप्ताह के लिए चांद पर भेजने की है।

कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी बॉब रिच‌र्ड्स ने बताया कि मिशन के दौरान विज्ञान से संबंधित अनेक प्रयोग किए जाएंगे। वाणिज्यिक सामान के संबंध में भी प्रयोग होगा। चांद की तस्वीरें और वीडियो भेजे जाएंगे।कई अन्य निजी कंपनियां भी इस दिशा में आगे आने और इन मानकों को अपनाने को उत्सुक दिखाई दे रही हैं। स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्लोलॉजीज ने कहा है कि उसकी योजना 2018 में मंगल पर अंतरिक्ष यान भेजने की है।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment