Thursday, 4 August 2016

ब्रिटेन में 10 साल की भारतीय मूल की लड़की बनी 'चाइल्ड जीनियस 2016'

लंदन
भारतीय मूल की 10 वर्षीय एक लड़की ने एक लोकप्रिय टेलिविजन क्‍वीज स्पर्धा जीतकर ब्रिटेन के सबसे मेधावी बच्चे का खिताब जीता है।

रिया नाम की यह लड़की छह सही जवाबों के साथ 'चाइल्ड जीनियस 2016' में आगे रही और नौ अंक से प्रतिस्पर्धी सैफी से मुकाबला ड्रॉ रहा क्योंकि वे निर्णायक मुकाबले में सीधे सवाल-जवाब के चरण में पहुंच गए।

रिया अमेरिका से अपने परिवार के साथ छह साल पहले ब्रिटेन आयी थी और अब पश्चिमी लंदन में रहती है। कठिन सवालों के चार सप्ताह के दौर के अंत में 'एलीमोसिनरी' शब्द का उसने सही जवाब देकर खिताब पर अपना दावा जता दिया जिसका मतलब होता है परोपकार से जुड़ा।

जीतने के बाद रिया ने कहा, 'इसके मायने हैं जल्दी उठा जाए, पढ़ाई कर देर से सोया जाए। यह सच में सही लगता है, सचमुच अच्छा।'

Courtesy: India times. Com

No comments:

Post a Comment