Friday, 12 August 2016

कोर्ट में साथी वकील को ‘हनी-डार्लिंग’ कहना वकालत पर पड़ेगा भारी

नई दिल्‍ली। अब कोर्ट में साथी वकील को हनी-डार्लिंग कहना वकीलों को भारी पडे़गा। इस पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिका कोर्ट ने साथी वकील को हनी-डार्लिंग कहने पर लगाई रोक

अमेरिकी बार एसोसिएशन (एबीएी) ने नैतिकतता के नियमों में संशोधन किया है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि लॉ प्रैक्टि‍स के दौरान किसी को भी जाति, लिंग, धर्म, विकलांगता या ऐसे किसी आधार पर संबोधि‍त कर पेरशान नहीं किया जा सकता है।

लगातर मिल रही थी शिकायत

डिस्ट्रिक ऑफ कोलंबिया बार और करीब दो दर्जन बार में पहले से ही ऐसे नियम मौजूद हैं। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे व्यवहार पर प्रतिबंध के लिए कोई नियम नहीं था। कई महिला वकीलों की शि‍कायत रही है कि लॉ प्रैक्टि‍स के क्रम में सहकर्मी कइ बार उन्हें हनी, डार्लिंग या फिर दूसरी सेक्सि‍स्ट टिप्पणि‍यां करते हैं।

रद्द होगा वकील का लाइसेंस

एबीए की वार्ष‍िक बैठक में सोमवार को ध्वनि‍मत से पारित संशोधन के तहत दोषी पाए जाने पर मामले में स्टेट बार एसोसिएशन दंड या जुमार्ना तय करेगा. अपराध की गंभीरता को देखते हुए वकील के लाइसेंस को भी रद्द किया जा सकता है।

Courtesy: puriduniya. Com

No comments:

Post a Comment