लखनऊ। यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस जे का रिजल्ट कल यानि शुक्रवार को देर रात जारी किया। शहर की अंशु शुक्ला ने पहली रैंक हासिल करते हुए टॉप किया है। वहीं, गोरखपुर को अंशुमाली पांडया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और रुचि श्रीवस्तव ने तीसरा।

पीसीएस जे का रिजल्ट जारी, अंशु शुक्ला ने किया प्रदेश में टॉप
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आयोग ने 197 में से 195 सीटों का रिजल्ट जारी किया है। दो सीटों को कोर्ट के आदेश पर रोक लिया गया है। लोकसेवा आयोग की उप्र न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) 2015 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले वर्ष कराई गई थी।
अंशु ने सेट किया टारगेट
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा परीक्षा (सिविल जज जूनियर डिवीजन) 2015 में लखनऊ की अंशू शुक्ला ने पहला स्थान हासिल कर नाम रोशन किया।अंशू के पिता अतुल कांत शुक्ला फॉरेस्ट ऑफिसर हैं और मां रश्मी शुक्ला हाउसवाइफ हैं। अंशु ने बताया कि वह टाइम टेबल बनाकर नियमित 6 से 7 घंटे कंपटीशन की पढ़ाई को देती थीं। इनका कहना है कि ये कोर्ट मेंं कम समय मेंं ज्यादा से ज्यादा कामों को निपटाने का प्रयास करेंगी, ताकि सबको जस्टिस जल्दी मिल सके।
![]()
पेशकार हैं अंशुमाली के पिता
प्रेम नारायण पांडेय व ज्ञानमती पांडेय के पुत्र अंशुमाली पांडेय मूल रूप से खजनी क्षेत्र के कैथवलिया के रहने वाले हैं। वर्तमान में महानगर के दिव्य नगर कॉलोनी में रहने वाले अंशुमाली के पिता प्रेम नारायण कुशीनगर जिला न्यायालय में पेशकार रहे हैं। अंशुमाली ने अपनी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई कुशीनगर से की है।गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए व एलएलबी करने के बाद वह इलाहाबाद चले गए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलम की पढ़ाई प्रथम श्रेणी से पास किया। विधि में जेआरएफ अंशुमाली एपीओ की ट्रेनिंग कर रहे हैं। अंशुमाली ने बताया कि उन्हें अपने बाबा स्व. रामनरेश पांडेय से विपतरीत परिस्थितियों में न घबराने की प्रेरणा मिली। उन्होंने ज्यूडिशियल सर्विस में आ चुके मयंक त्रिपाठी व पूर्वोत्तर रेलवे से मुख्य परिचालन प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त राकेश त्रिपाठी को अपना प्रेरणास्रोत बताया।
Courtesy: puriduniya. Com
No comments:
Post a Comment