इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और आइएएस प्रदीप शुक्ल की जमानत 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है।
इलाहाबाद (राज्य ब्यूरो)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और आइएएस प्रदीप शुक्ल की जमानत 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों ने कोर्ट में जमानत राशि के दस लाख रुपये जमा कर दिए हैं।
न्यायमूर्ति अरुण टंडन ने यह आदेश दिया। बाबू सिंह कुशवाहा और प्रदीप शुक्ल को सीबीआइ कोर्ट ने 50 लाख रुपये जमा करने पर जमानत देने का निर्देश दिया था। दोनों आरोपियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दी थी कि इतनी धनराशि देने में वह असमर्थ हैं। इस पर कोर्ट ने उन्हें पहला पांच लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया था। इसके बाद कोर्ट ने दस लाख रुपये फिर जमा करने का आदेश दिया। दोनों आरोपी 15 लाख रुपये जमानत के तौर पर जमा कर चुके हैं।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment