मुंबई। भारतीय परिवारों के खर्च के पैटर्न की स्टडी करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने एक कमिटी का गठन किया है। यह कमिटी स्टडी करेगी कि भारत में रहने वाले सोना खरीदने में क्यों ज्यादा खर्च करते हैं। कमिटी इस आधार पर रिपोर्ट बनाएगी, जिससे पता चलेगा कि भारत डेवलप्ड और अमीर देशों की सूची में किस स्थान पर है।
कैसे होगी फाइनेंशियल पैटर्न की स्टडी
आरबीआई द्वारा बनाया गया यह पैनल यह स्टडी करेगा कि भारतीय फैमिली अपने कुल फाइनेंशियल अलोकेशन का कितना हिस्सा सोना खरीदने या ऐसी दूसरी चीजों में खर्च करती हैं। इस स्टडी के आधार पर यह पैनल एक बेंचमार्क तय करेगा, जिससे भारत में हाउसहोल्ड फाइनेंशियल मार्केट की डेप्थ तय होगी। वहीं इससे दूसरे प्रमुख वर्ल्ड मार्केट की तुलना की जाएगी। इससे विकास और बदलाव के लिए हाउसहोल्ड लेवल पर अपनाए जाने वाली प्राथमिकताओं की भी पहचान हो सकेगी।
पैनल को कौन करेगा हेड
आरबीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस पैनल को तरुण रामादोराई हेड करेंगे, जो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं। इसके अलावा इसमें आरबीआई, सेबी, इरडा व अन्य फाइनेंशियल सेक्टर रेग्युलेटर्स के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
जुलाई 2017 तक आएगी रिपोर्ट
-आरबीआई का यह पैनल फॉर्मल फाइनेंशियल मार्केट मसलन पेंशन, होमलोन में भी हाउसहोल्ड डिमांड का स्टडी करेगा।
-पैनल नई फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट का भी मूल्यांकन करेगा।
-माना जा रहा है कि पैनल अपनी रिपोर्ट जुलाई 2017 तक आरबीआई को सौंप देगा।
Courtesy:money bhaskar.com
No comments:
Post a Comment