Wednesday, 3 August 2016

जीएसएफसी ने घटाए सरकार ब्रांड उर्वरक के दाम

जीएसएफसी से सरदार ब्रांड के उर्वरकों में कमी करने का फैसला किया है।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स (जीएसएफसी) ने सरदार ब्रांड उर्वरकों के दाम घटा दिए हैं। कंपनी का कहना है कि उसके ज्यादातर शेयरधारक किसान हैं और उनका कल्याण कंपनी की मुख्य चिंता है।

जीएसएफसी पिछले पचास साल से सरदार ब्रांड के अंतर्गत उर्वरकों का उत्पादन कर रही है। इस घोषणा के तहत जीएसएफसी ने डीएपी के दामों में 117 रुपये प्रति बैग तक की कमी की है।

एपीएस की कीमतों में 32 रुपये प्रति बैग और एनपीके के दामों में 53 रुपये प्रति बैक की कमी की गई है। कीमतों में कमी बीती 16 जुलाई से ही लागू हो गई है।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment