Thursday, 11 August 2016

ऋषिकेश में चेतावनी रेखा से ऊपर पहुंचा गंगा का जल स्तर

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा उफान पर है। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने गंगा के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया।

ऋषिकेश, [जेएनएन]: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा उफान पर है। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने गंगा के तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी किया। 
बुधवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से 11 सेंटीमीटर ऊपर चला गया था। देर रात यह चेतावनी रेखा से नीचे आ गया था। गंगा घाटी क्षेत्र में हो रही वर्षा के चलते आज फिर से गंगा उफान पर है।

गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 339.50 मीटर को पार करते हुए 10 सेंटीमीटर ऊपर यानी 339.60 मीटर पर पहुंच गया। प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

अच्छी बात यह है कि गंगा में सिल्ट नहीं आ रहा है। इससे चीला जल विद्युत योजना पर अभी तक कोई फर्क नहीं पड़ा है। 144 मेगा वाट की चीला जल विद्युत परियोजना मे वर्तमान में 103 मेगावाट विद्युत उत्पादन जारी है।

Courtesy: jagran. Com

No comments:

Post a Comment