एयर इंडिया ने खर्चों पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। अगर कोई अधिकारी नाफरमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी
नई दिल्ली । एयर इंडिया ने अपने अधिकारियों के देश में यात्रा के दौरान लग्जरी कैब के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इसके अलावा अधिकारियों से कहा गया है कि यात्रा के दौरान वे सिर्फ क्रू होटलों में ठहरें। खर्च में कमी करने के इरादे से एयरलाइंस ने यह कदम उठाया है।
शनिवार को एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने कड़े शब्दों वाले सर्कुलर के जरिये अधिकारियों को चेताया कि यदि उन्होंने इन निर्देशों का उल्लंघन किया, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक अंग्रेजी साइट के मुताबिक लोहानी ने कहा कि वो लगातार बेवजह के खर्चों में कटौती पर जोर दे रहें हैं। लोहानी ने कहा कि विदेश यात्रा के दौरान सीएमडी के अलावा कोई अन्य अधिकारी पूरे समय के लिए टैक्सी किराये पर नहीं लेगा. यदि किसी अधिकारी को एक दिन में कई जगह जाना है, तो उसके इसके लिए पहले से लिखित मंजूरी लेनी होगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एयरलाइन से सभी मोर्चों पर अपने प्रदर्शन में सुधार लाने को कहा है, जिसके बाद यह सर्कुलर जारी किया गया है।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment