स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर के विभिन्न शहरों में वीडियो कांफ्रेंस चल रही है। इसी क्रम में नगर निगम देहरादून में भी कार्यक्रम हुआ।
देहरादून, [जेएनएन]: स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की देशभर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही है। देश के 600 शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए एक मोबाइल एप्प लांच होगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू मेयर और नगर आयुक्तों से सीधे बात कर रहे हैं। देश भर के अन्य शहरों की तरह देहरादून नगर निगम में भी कार्यशाला चली।
इसके अंतर्गत कोई भी शहरवासी सीधे प्रधानमन्त्री कार्यालय तक पंहुचा सकेगा और अपनी शिकायत दर्ज कर सकेगा। नगर निकायों की हीलाहवाली अब नहीं चलेगी।
यहां कांफ्रेंस कार्यक्रम में मेयर विनोद चमोली, नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया समेत नगर निगम के पार्षद और अधिकारी इसमें मौजूद रहे।
नैनीताल: भारत सरकार की अमृत योजना के तहत नैनीताल के नारायण नगर और हरिनगर में 5.5 करोड़ की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जायेगा। हल्द्वानी में भी ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे। आज केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू देशभर के अमृत योजना में चयनित शहरों के निर्वाचित प्रतिनिधियों और अधिकारीयों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े हैं।
एनआईसी नैनीताल में पालिका सभासद और एडीएम आरडी पालीवाल समेत अनेक अधिकारी शामिल है। स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे भी जारी हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल एप्प भी लांच किया, जो शहरों में गंदगी को दूर करेगा। हेल्पलाइन भी जारी की गई।
Courtesy: jagran. Com
No comments:
Post a Comment