Sunday, 14 August 2016

तिरंगे के साथ उड़ा पाकिस्तानी जेट विमान जेएफ-17…

नई दिल्ली: इस समय केंद्र सरकार 70वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में लगी हुई है। इन्ही तैयारियों के दौरान संस्कृति मंत्रालय का एक बहुत बड़ा ब्लंडर सामने आया है। दरअसल, संस्कृति मंत्रालय द्वारा शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शूट किया गया एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया गया जिसमें एक पाकिस्तानी जेट विमान तिरंगे के साथ उड़ता दिखाई दे रहा था। हालांकि गलती की जानकारी होने के बाद यह वीडियो हटा दिया गया है।

जेट विमान को लेकर केंद्र सरकार से हुई चूक

स्वतंत्रता के 70 वर्ष पर संस्कृति मंत्रालय के इस एक मिनट के वीडियो के शुरुआती हिस्से में दो जेएफ-17 को भारतीय तिरंगे के साथ एनिमेशन के क्रम में दिखाया गया। सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह गलती अजनाने में हुई है जिसकी वजह से वीडियो हटा लिया गया है।

आपको बता दें कि जेएफ-17 पाकिस्तानी जेट विमान है जो बहुत हद तक भारत के तेजस जेट विमान से मिलता है। शायद इसी वजह से यह गलती हुई है।

जेएफ-16 चीन और पाकिस्तान ने मिल के साथ में बनाया है। जो इंडिया वाले तेजस जैसा दिखता है। इसको पाकिस्तान अपने एयर फोर्स की असली ताकत समझता है और इसको बेचने के लिए बौराया रहता है। अभी कुछ दिन पहले श्री लंका वाले बोले थे कि ठीक है हम खरीदेंगे। लेकिन इंडिया वाले तब तक तेजस खड़ा कर दिए। तो श्री लंका वालों ने पाकिस्तान को मना कर दिया। बोले हमको तेजस चाहिए।

Courtesy: puriduniya. Com

No comments:

Post a Comment