Friday, 30 June 2017

जीएसटी के लिए दुल्‍हन की तरह सजा संसद का सेंट्रल हॉल, कई सितारों से होगा जगमग

नई दिल्‍ली, जेएनएन। भारतीय संसद के सेंट्रल हाल पर इस समय सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। कुछ ही घंटों बाद सेंट्रल हाल फिर एक ऐतिहासिक पल का गवाह बनेंगे, जिसे सालों तक याद किया जाएगा। आज संसद के सेंट्रल हाल में ही देश के सबसे बड़े टैक्स सुधार जीएसटी का आगाज होगा। इस खास पल के लिए सेंट्रल हॉल को सजाने का काम लगभग पूरा हो गया है। लड़की की एक लंबी मेज पर खड़े होकर रवि लाल किले को फिनिशिंग टच दे रहे हैं। इस लाल किले की पेंटिंग में आजादी के दिन की घटना के लिए बढ़ते लोगों की विस्‍तृत सभा को दिखाया गया है। रवि के पीछे खड़े कुछ लोग हरे रंग के कारपेट, पुरानी कुर्सियों और कुछ पुराना सामना बाहर ले जा रहे हैं। 

30 जून यानि आज की आधी रात को संसद भवन का सेंट्रल हॉल किसी दुल्‍हान की तरह जगमगाएगा। कई जानी-मानी हस्तियों के बीच गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लागू किया जाएगा। सेंट्रल हॉल में 800 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। इस खास पल के लिए हॉल में साफ कालीन बिछाए गए हैं। हॉल का फिर से पेंट करने की जरूरत नहीं थी, क्‍योंकि पिछले साल ही पेंट किया गया। लेकिन सबसे बड़ी चुनौती हॉल में फिर से कालीन बिछाना और फर्श व पिलर्स को साफ करने की थी। इसके लिए तकनीक का सहारा लिया गया और अब संसद का सेंट्रल हॉल जगमगा रहा है। वहीं साउंड सिस्‍टम भी बदला गया है। इसके साथ ही अच्‍छे माइक्रोफोन और हेंडसेट हर सीट पर उपलब्‍ध कराए गए हैं।

सेंट्रल हॉल के बाहर गैलरी को भी अच्‍छे से साफ किया गया है। इसके अलावा पूरी बिल्डिंग में एलइडी बल्‍ब लगाए गए हैं। आधी रात को इन बल्‍ब की रोशनी में पूरा संसद भवन जगमगा उठेगा। हालांकि संसद भवन इन एलइडी बल्‍बों से ही रोशन नहीं होगा, बल्कि कई सितारे भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। जीएसटी लॉन्च होने के मौके पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती रतन टाटा और स्वर सामाज्ञ्री लता मंगेशकर उपस्थिति होंगी।

गौरतलब है कि जीएसटी की लॉन्चिंग के मौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व के प्रधानमंत्रियों के साथ लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और वाइस प्रेजिडेंट हामिद अंसारी मौजूद होंगे। इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी सेंट्रल हॉल में इस ऐतिहासिक आयोजन के गवाह होंगे। अन्‍य दलों नेता भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

Source:jagran.com

विदेशी नागरिकता पाने वाले देशों में अव्‍वल है भारत

मुंबई (जेएनएन)। दुनिया में विदेशी नागरिकता पाने वाले देशों की सूची में भारत सबसे आगे है। यहां के नागरिकों ने सबसे अधिक विदेशी नागरिकता अपनाई है। 2015 में 1.30 लाख भारतीय मूल के लोगों ने OECD के सदस्य देशों की नागरिकता हासिल की। जिसमें अधिकतर वर्क वीजा पर विदेश गए लोग हैं। इसके बाद मेक्सिको (1.12 लाख), फिलीपींस (94,000) और चीन के (78,000) नागरिकों ने सबसे अधिक विदेशी नागरिकता अपनाई है।

पेरिस में गुरुवार को ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) द्वारा रिलीज इंटरनेशनल माइग्रेशन आउटलुक (2017) रिपोर्ट के निष्‍कर्ष में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2015 में 20 लाख नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता हासिल की। यह 2014 में 3 फीसद अधिक थी। OECD यूरोपीय देशों, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान समेत 35 देशों का ग्‍लोबल थिंक टैंक है। इससे पहले OECD रिपोर्ट में कहा गया था कि विश्व में 156 लाख के आंकड़े वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक है।

OECD के महासचिव एंजेल गुर्रिया ने रिपोर्ट में कहा, 'प्रवासियों, उनके बच्चों और शरणार्थियों को शामिल करने में सुधार करना सभी के लिए समावेशी और संपन्न भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण है।' वहीं, OECD में नए प्रवासियों की सूची में चीन शीर्ष पर बना हुआ है। हालांकि, सीरिया में शुरू हुए शरणार्थी संकट के कारण प्रवासियों की संख्या में आई तेजी के कारण भारत इस सूची में खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

2015 के दौरान अच्‍छी नौकरी या अच्‍छे लाइफस्‍टाइल के लिए माइग्रेशन हुआ जो आगे भी जारी रहेगा। OECD देशों में नए प्रवासियों की संख्या 2015 में 70.39 लाख रही है और इनमें से चीन का 7.8 प्रतिशत हिस्सा रहा है। 2013 में 10 में से सिर्फ एक ही प्रवासी चीनी होते थे। OECD देशों में भारतीयों के प्रवास में गिरावट आई है। 2013 में 4.4 थी जो 2015 में 3.9 हो गई है।

डाटा के अनुसार, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी वे देश हैं जहां भारतीय सबसे अधिक बसना पसंद करते हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स में सबसे अधिक संख्या चीनी और भारतीय नागरिकों की रहती है। OECD देशों में 50 प्रतिशत से अधिक अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स एशियाई देशों से हैं।

Source:jagran.com

गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने बनाया यह विश्‍व रिकॉर्ड

राजकोट में 18,500 से ज्यादा दिव्यांगजन को सहायक एवं उपयोगी उपकरण दिए गए.
सबसे ज्‍यादा जनता से जुड़े रहना का मामला हो या सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री की बात. हर मामले में प्रधानमंत्री मोदी के आसपास कोई नहीं ठहरता. गुरुवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक और विश्‍वरिकॉर्ड अपने नाम किया. यहां प्रधानमंत्री ने 18,500 से ज्यादा दिव्यांग लोगों को विभिन्न प्रकार के ऐसे उपकरण दिए जो उनके जीवन में मददगार साबित हो सकते हैं.

राजकोट : सबसे ज्‍यादा जनता से जुड़े रहना का मामला हो या सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री की बात. हर मामले में प्रधानमंत्री मोदी के आसपास कोई नहीं ठहरता. गुरुवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने एक और विश्‍वरिकॉर्ड अपने नाम किया. यहां प्रधानमंत्री ने 18,500 से ज्यादा दिव्यांग लोगों को विभिन्न प्रकार के ऐसे उपकरण दिए जो उनके जीवन में मददगार साबित हो सकते हैं.

एक साथ इतनी बड़ी संख्‍या में दिव्यांगों को उपयोगी उपकरण का यह एक विश्व रिकॉर्ड है. प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले तीन साल में दिव्यांगों की मदद के लिए कुल 5,500 शिविर लगाए गए. प्रधानमंत्री ने इस बात पर अफसोस जताया कि 1992 से 2013 तक दिव्यांगों के लिए इस तरह के महज 55 शिविर का ही आयोजन किया गया.

राजकोट के रेस कोर्स मैदान में दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण दिए जाने का विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए और सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 1992-2013 के दौरान ऐसे सिर्फ 55 शिविर आयोजित किए गए. प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि अप जरा 55 की तुलना 5,500 से करिए. यह साफ तौर पर दिखाता है कि हमारी सरकार किस करुणा के साथ काम कर रही है.

मोदी ने कहा कि रेस कोर्स मैदान में एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया जा रहा है, जिसमें 18,500 से ज्यादा दिव्यांगजन को सहायक एवं उपयोगी उपकरण दिए गए. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम नए विश्व रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं. मैं गुजरात सरकार और राजकोट जिला प्रशासन को इसके लिए बधाई देता हूं.

Source:zeenews.com

खत्म होगी छुट्टे पैसों की दिक्कत, RBI ला रही 200 रुपए का नया नोट

नई दिल्ली। मोदी सरकार अब आपकी छुट्टे पैसों की दिक्कत को खत्म करने जा रही है। पिछले साल नोटबंदी कर सरकार ने 500 और 1000 के नोटों पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद लोगों की बहुत परेशानी हुई थी। सरकार ने नोटबंदी के बाद 2000 रुपए का नया नोट बाजार में लाया था लेकिन 2000 रुपए का छुट्टा मिलना लोगों के लिए मुसीबत बन गया था। केंद्र सरकार अब 200 रुपये के नोट उतारने की तैयारी में है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इसकी छपाई भी शुरू कर दी गई है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि लोगों के लिए ट्रांजैक्शंस को आसान करने के मकसद से इस नोट को जारी किया जाएगा।

पूरे मामले से जुड़े दो लोगों ने बताया कि आरबीआई की ओर से कुछ सप्ताह पहले ही इन नोटों की छपाई का आदेश दिया गया है। इसके बाद से ही सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में इन नोटों की छपाई का काम चल रहा है। पहले इन नोटों को जुलाई में जारी किए जाने की बात की जा रही थी, लेकिन अब इसमें कुछ देरी हो सकती है।

आपको बता दें कि मार्च में हुई एक मीटिंग में आरबीआई बोर्ड ने 200 रुपये के नोटों को लागू करने का फैसला लिया था। इससे पहले सरकार भी नागरिकों के लिए इस्तेमाल में आसान रहने वाले नोट को जारी करने पर विचार कर रही थी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक 8 नवंबर को नोटबंदी के वक्त देश में 500 रुपये के नोटों की संख्या 1,650 करोड़ थी। इन नोटों को हटाए जाने के बाद मार्केट में सर्कुलेट नोटों की संख्या में बड़ा अंतर आ गया था।

Source:livetoday.com

अमिताभ, आमिर और प्रियंका को ऑस्कर से जुड़ने का न्योता

लॉस एंजिलिस, पीटीआई। बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, फिल्मकार गौतम घोष और बुद्धदेब दासगुप्ता को ऑस्कर अकादमी से न्योता मिला है। इनका नाम उन 774 लोगों की सूची में शुमार है, जिन्हें अकादमी का हिस्सा बनने और ऑस्कर के लिए वोट देने को आमंत्रित किया गया है।

'अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आ‌र्ट्स एंड साइंस' की वेबसाइट के अनुसार 2017 में 57 देशों से लोग आमंत्रित हैं। इनमें 39 फीसद महिलाएं और 30 फीसद अश्वेत लोग हैं। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, इरफान खान, दीपिका पादुकोण, 'मानसून वेडिंग' के परिधान डिजाइनर अर्जुन भसीन, लेखक सूनी तारापोरवाला और डॉक्यूमेंट्री निर्माता आनंद पटवर्धन भारत से आमंत्रित किए गए अन्य लोगों में शामिल हैं।

सूची में शाहरुख खान का नाम नहीं है। अकादमी की अध्यक्ष शेरिल बूने इसाक्स ने कहा, 'हम अकादमी के नए वर्ग को आमंत्रित कर गौरवान्वित हैं। यह सुनिश्चत करना हम पर निर्भर करता है कि नए चेहरों और आवाजों को सुना एवं देखा जाए। नई पीढ़ी को उसी तरह मौका दिया जाना चाहिए, जैसे कभी किसी ने हमें दिया था।' अकादमी से आमंत्रित लोगों की सूची में 19 वर्षीय इल फानिंग सबसे युवा और 95 वर्षीय बेट्टी ह्वाइट सबसे उम्रदराज हैं।

Source:jagran.com

बजट नहीं तो नए पासपोर्ट भी नहीं

बजट में कटौती के कारण ब्राज़ील के अधिकारियों ने पासपोर्ट जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है.

आम तौर पर फेडरल पुलिस आवेदन स्वीकार किए जाने के 6 दिनों के भीतर पासपोर्ट जारी करती है लेकिन उसका कहना है कि अब वो मंगलवार के बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं कर सकेगी.

बजट में कटौती के लिए ब्राज़ील के एक अभियोक्ता ने राष्ट्रपति माइकल टेमेअर को ज़िम्मेदार ठहराया है. देश फिलहाल इस दशक में आर्थिक तंगी के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहा है.

सरकार का कहना है कि वो इस सप्ताह संसद में होने वाली चर्चा में इस संबंध में एक आपात बिल पेश करेगी ताकि इस कामं के लिए तुरंत कुछ धन मुहैया कराया जा सके.

ब्राज़ील में सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है जब अधिकतर लोग छुट्टियां मनाने जाते हैं.

Source:bbc.com

यूएन के लिए जेनेरिक दवाओं का भारत सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता

संयुक्त राष्ट्र, प्रेट्र। भारत पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के लिए जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश रहा। उसने 2016 में इससे जुड़े संगठनों को कुल 80 करोड़ डॉलर (करीब 5167 करोड़ रुपये) की दवाओं की बिक्री की। वह 2012 से अपनी बढ़त बनाए हुए है।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि भारत स्वास्थ्य मामले में यूएन सिस्टम को आपूर्ति करने वाला प्रमुख देश बना हुआ है। भारत 2000 से शीर्ष दस आपूर्तिकर्ता देशों में है। 2016 में संयुक्त राष्ट्र के संगठनों ने भारत से छह फीसद दवाओं की खरीद की। इस मामले में वह अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा। 10 आपूर्तिकर्ताओं में तीन विकासशील देश हैं। ये तीन देश ही कुल दवाओं के 32.7 फीसद हिस्से की आपूर्ति करते है। दवाएं मुख्य रूप से यूनिसेफ के अलावा यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम, व‌र्ल्ड फूड प्रोग्राम, पैन अमेरिकन हेल्थ आर्गेनाइजेशन आदि के लिए खरीदी गई।

Source:jagran.com

महिला विश्व कप: स्मृति ने भारत को दूसरी जीत दिलाई

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप के ग्रुप मुक़ाबले में वेस्टइंडीज़ को सात विकेट से हरा दिया.

वेस्टइंडीज ने भारत को सामने 184 रन लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य को भारत ने 42.3 ओवर में तीन विकेट के नुक़सान पर हासिल कर लिया.

भारत की जीत में स्मृति मंधाना की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा. मंधाना ने 108 गेंद पर नाबाद 106 रनों की पारी खेली.

वेस्टइंडीज़ की महिला टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाए.

इसके जवाब में भारत ने 42.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाकर मैच जीत लिया.

कप्तान मिताली राज ने 46 रनों का योगदान दिया.

Source:bbc.com

देश के खिलाफ नारेबाजी पर 18 सिमी आतंकियों को तीन साल कैद

नई दुनिया, भोपाल। राजधानी के सीजेएम कोर्ट ने अदालत परिसर में देश के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में 18 सिमी आतंकियों को तीन साल कैद और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में आरोपी तीन सिमी आतंकियों की पुलिस एनकाउंटर में पहले ही मौत हो चुकी है। यह फैसला गुरुवार को सीजेएम राकेश कुमार शर्मा ने सुनाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना सात मई 2014 की शाम अदालत मुख्य द्वार पर हुई थी। एएसपी संतोष कौल के नेतृत्व में पुलिस बल की सुरक्षा के बीच 18 सिमी आतंकियों को एडीजे कोर्ट और सीजेएम कोर्ट में लंबित प्रकरणों की पेशी में लाया गया था। आतंकियों को शाम पेशी के बाद वापस ले जाने के लिए अदालत के मुख्य द्वार पर खड़े जेल वाहन के पास लाया गया। उसी समय आतंकी देशद्रोही नारेबाजी करने लगे। सिमी सरगना अबु फैजल ने सबसे पहले नारेबाजी शुरू की और उसके साथी आतंकी भी नारेबाजी करने लगे।

इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सिमी सरगना अबु फैजल, साजिद गुड्डू, इरफान नागौरी, अब्दुल अजीज, उमेद, सादिक, मो.अकीब, वाहिद, जावेद नागौरी, जुबेर, इकराम अहमद, हबीब, मो. साजिद, रकीब, अब्दुल्ला उर्फ अल्ताफ और इनकाउंटर में मारे गए आतंकी अब्दुल माजिद, खालिद अहमद, अकील खिलजी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। ढाई साल से ज्यादा चली मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस ने 17 गवाहों के बयान दर्ज कराए। इस घटना के बाद से सभी आतंकियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई गई।

Source:jagran.com

ब्रिटेन की पीएम टरीजा मे ने संसद में हासिल किया विश्वासमत

लंदन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री टरीजा मे ने संसद में विश्वासमत हासिल कर लिया है। गुरुवार को संसद में पेश विश्वासमत को मे ने मामूली अंतर से जीता है। 

मे की कंजरवेटिव पार्टी इस महीने के शुरू में हुए आम चुनाव में बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी। हालांकि मे ने डेमोक्रैटिक यूनियनिस्ट पार्टी की मदद से विश्वासमत जीत लिया। 650 सदस्यीय वाली संसद में मे के पक्ष में 323 वोट पड़े और विपक्ष में 309 वोट पड़े। 

Source:indiatimes.com

Thursday, 29 June 2017

जन्मदिन पर राजीव कुमार को यूपी के मुख्य सचिव पद का तोहफा

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यभार संभालने के करीब सौ दिन बाद मुख्य सचिव बदला है। उत्तर प्रदेश के नये मुख्य सचिव राजीव कुमार ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया है। 

वरिष्ठ आइएएस अधिकारी राजीव कुमार का आज जन्म दिन है। आज ही उनको उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जन्मदिन पर उनको शानदार तोहफा मिला है। आज उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री भवन (एजेक्सी) में जाकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 

राजीव कुमार 1981 बैच के आइएएस अधिकारी है। मिर्जापुर में सहायक मजिस्ट्रेट 23 जून 1982 के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपना काम शुरू किया था। उनकी करीब 12 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में वापसी हुई है। राजीव कुमार ने आज राहुल भटनागर से मुख्य सचिव का काम संभाला है। वरिष्ठ आईएएस राजीव कुमार यूपी के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। 

आदेश होते ही राजीव कुमार कार्यभार ग्रहण करने एनेक्सी पहुंच गए। राजीव कुमार से मिलने के लिए कई अफसर पहुंचे। इनमें प्रमुख सचिव गृह, सूचना, प्रमुख सचिव नियुक्ति एक साथ पहुंचे। इससे पहले सुबह ही सीनियर आईएएस राजीव कुमार के राजधानी के वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचने से सरगर्मियां तेज हो गई थीं। राजीव कुमार से मिलने के लिए कई अधिकारियों का तांता लगा हुआ था। इनमें प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव राजीव तिवारी, प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी रहे।

डीएम और एसपी मिलकर काम करें

1981 बैच के आईएएस राजीव कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कहा कि डीएम और एसपी मिलकर काम करें। वह योजनाएं बनाकर काम करें और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दें। उच्च प्राथमिकता की योजनाओं पर ध्यान रहेगा। ब्योरोक्रेसी का मतलब मेरे साथी सहयोगी, टीम भावना से अच्छे रिजल्ट आएंगे।शासन की प्राथमिकताओं पर काम करेंगे, सीएम के निर्देश के अनुसार काम होगा ।राजीव ने कहा कि किसी भी योजना को समर्पण भावना से करने से सफलता जरूर मिलती है। लखनऊ में पढ़े-लिखे राजीव कुमार ने कहा कि मुखिया के रूप में यहां काम करना मेरे लिए गौरव की बात है।

राजीव कुमार 1981 बैच के आईएएस अफसर हैं।पिछले दिनों ही राजीव कुमार को केंद्र ने समय से पहले ही यूपी वापसी की मंजूरी दी थी। राजीव कुमार की छवि एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के तौर पर है। यही वजह है कि पीएम नरेंद्र मोदी यूपी में प्रचंड बहुमत के बाद ऐसे ऑफिसर की नियुक्ति करना चाहते हैं जो उनके चुनावी वादों को जल्द से जल्द अमली जामा पहना सके। राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं और जून 2018 में रिटायर होने वाले हैं।

बुलंदशहर के रहने वाले राजीव कुमार फिरोजाबाद, मथुरा समेत कई जिलों के डीएम रहे हैं। प्रमुख सचिव ग्राम विकास के साथ-साथ उन्हें लंबे समय तक केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में भी तैनात रहने का अनुभव है। उनका कार्यकाल अब सिर्फ एक साल बचा है। यही वजह थी कि वह यूपी नहीं आना चाहते थे। राजीव कुमार अपनी सकारात्मक छवि को लेकर यूपी नहीं आना चाहते थे लेकिन बाद में उन्हें मना लिया गया। इनसे पहले 1981 बैच के ही अनिल स्वरुप का नाम भी मुख्य सचिव की रेस में था। इनसे सीनियर 1980 बैच के शैलेश कृष्णा का भी नाम चर्चा में था, लेकिन उनकी तबियत खराब है।

राहुल भटनागर नोएडा के अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रहे राहुल भटनागार को नोएडा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनको निवेश आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। निवेश आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज देवाशीष पाण्डा के पास था। राहुल भटनागर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन बनाये गए। यह पद पहले मेरठ के कमिश्नर प्रभात कुमार के पास था। प्रदेश के प्रमुख सचिव नियुक्ति के पद पर दीपक त्रिवदी को तैनात किया गया है। इस पद को संभाले रहे कामरान रिजवी को एमडी ट्रांसमिशन, शक्ति भवन में नियुक्ति मिली है। 

Source:jagran.com

कांग्रेस नहीं लेगी जीएसटी पर संसद की बैठक में भाग

कांग्रेस ने जीएसटी लागू करने की घोषणा के लिए 30 जून की मध्य रात्रि में बुलाई गई संसद की विशेष बैठक में भाग नहीं लेने का आज निर्णय किया.

कांग्रेस ने जीएसटी लागू करने की घोषणा के लिए 30 जून की मध्य रात्रि में बुलाई गई संसद की विशेष बैठक में भाग नहीं लेने का आज निर्णय किया. पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस जीएसटी लागू करने के बारे में विशेष बैठक में भाग नहीं लेगी.

नई दिल्ली : कांग्रेस ने जीएसटी लागू करने की घोषणा के लिए 30 जून की मध्य रात्रि में बुलाई गई संसद की विशेष बैठक में भाग नहीं लेने का आज निर्णय किया. पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस जीएसटी लागू करने के बारे में विशेष बैठक में भाग नहीं लेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद यह निर्णय किया गया. वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने के अवसर पर 30 जून मध्य रात्रि को संसद में बुलायी गयी बैठक को लेकर कांग्रेस दुविधा में थी और उसने इस बारे में अन्य विपक्षी दलों से भी बातचीत की है. अन्य विपक्षी दलों द्वारा ऐसा ही किया जाने की संभावना है. तृणमूल कांग्रेस पहले ही इस समारोह का बहिष्कार की घोषणा कर चुकी है.

कुछ नेताओं का मानना है कि जीएसटी को जल्दबाजी में लागू किया जा रहा है तथा सभी पक्षों को ध्यान में नहीं रख गया है जिसके कारण छोटे व्यापारियों एवं कारोबारियों के लिए समस्याएं बढ़ सकती है. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के स्वतंत्रता के समय दिए गये नियति से किये गये वादे  वाले ऐतिहासिक अवसर का महत्व कम नहीं करना चाहती. इसीलिए वह इस प्रकार के किसी कार्यक्रम में भाग लेने को इच्छुक नहीं है. माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी भी जीएसटी लागू करने के मामले में सरकार द्वारा जल्दबाजी दिखाये जाने को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहने के दौरान इस प्रणाली का विरोध किया था.

Source:zeenews.com

भारत को सी-17 जेट विमान बेचेगा अमेरिका, एयर ट्रांसपोर्ट में होगा इज़ाफ़ा

वर्तमान में भारत सी-17 विमान का परिचालन करता है और अपने सैन्य बलों में इस विमान को शामिल करने में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी.

बोइंग द्वारा 36.62 करोड़ डॉलर की अनुमानित लागत से सी-17 मालवाहक विमान की प्रस्तावित बिक्री में एक मिसाइल चेतावनी प्रणाली, एक काउंटर मेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम, एक आईडेंटिफिकेशन फ्रेंड ऑर फोई ट्रांसपोंडर तथा सटीक नौवहन उपकरण शामिल हैं.

वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन का भारत को एक सी-17 मालवाहक विमान बेचने के फैसले से भारत की वर्तमान और भविष्य की रणनीतिक हवाई परिवहन की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता में इजाफा होगा. बोइंग द्वारा 36.62 करोड़ डॉलर की अनुमानित लागत से सी-17 मालवाहक विमान की प्रस्तावित बिक्री में एक मिसाइल चेतावनी प्रणाली, एक काउंटर मेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम, एक आईडेंटिफिकेशन फ्रेंड ऑर फोई (आईएफएफ) ट्रांसपोंडर तथा सटीक नौवहन उपकरण शामिल हैं.

डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी ने सोमवार (26 जून) को कांग्रेस को भेजी अधिसूचना में कहा, 'प्रस्तावित बिक्री भारत की वर्तमान एवं भविष्य की रणनीतिक वायु परिवहन की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता को बेहतर बनाएगी.' एजेंसी ने कहा, 'भारत प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है. इस अतिरिक्त क्षमता का इस्तेमाल वह मानवीय सहायता और आपदा राहत में भी कर सकेगा.' 

इसके अलावा, इस खरीद के जरिए भारत अपने सैन्य बलों को और त्वरित रणनीतिक लड़ाकू हवाई परिवहन क्षमताएं उपलब्ध करा सकेगा. वर्तमान में भारत सी-17 विमान का परिचालन करता है और अपने सैन्य बलों में इस विमान को शामिल करने में उसे कोई दिक्कत नहीं आएगी. एजेंसी ने कहा कि प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्र में मूल सैन्य संतुलन में बदलाव नहीं आएगा.

कांग्रेस की अधिसूचना में यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जिस तरह अमेरिका संवेदनशील प्रौद्योगिकी की रक्षा करता है, उसी तरह भारत भी उस प्रौद्योगिकी सुरक्षा कर सकता है. पेंटागन ने कहा, 'यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका, उसकी विदेश नीति और नीति को न्यायोचित ठहराने संबंधी दस्तावेजों में जिन राष्ट्रीय सुरक्षा लक्ष्यों का जिक्र किया गया है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है.'

पेंटागन के मुताबिक बोइंग 'सी-17ए ग्लोबमास्टर थ्री' सैन्य हवाई परिवहन विमान अमेरिकी वायु सेना के बेड़े में बड़ी सुगमता से शामिल होने वाला मालवाहक विमान है. सी-17 मुख्य परिचालन प्रतिष्ठानों तथा अग्रिम परिचालन स्थानों पर 17,0,900 पाउंड वजन (जवानों और उपकरणों) को लाने-ले जाने में सक्षम है.

यह विमान कम लंबी पट्टी पर पूरे वजन के साथ उतरने में सक्षम है. यह रणनीतकि 'एयर लिफ्ट' तथा 'एयर ड्रॉप'  अभियानों को अंजाम दे सकता है, इसके अलावा सामान को, मरीजों को लाने-ले जाने का काम भी कर सकता है. पूरी तरह से एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक कॉकपिट और आधुनिक माल ढुलाई प्रणाली के चलते इसमें चालक दल के पायलट, सह-पालयट और लोड मास्टर हो सकते हैं.

Source:zeenews.com