Tuesday, 28 February 2017

विकास स्वरूप की जगह गोपाल बागले बने विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता

नई दिल्ली, जेएनएन। विकास स्वरूप को कनाडा का उच्चायुक्त नियुक्त करने के बाद विदेश मंत्रालय ने उनकी जगह गोपाल बागले को प्रवक्ता को नया प्रवक्ता बनाया है। 1992 बैच के आईएफएस ऑफिसर बागले पाकिस्तान-अफगानिस्तान और ईरान मामले से जुड़े विभाग को देख रहे थे। 

बागले इससे पहले काठमांडू के दूतावास में मीडिया सलाहकार के तौर प्रेस को संभाल चुके हैं। साथ ही, विदेश मंत्रालय के विदेश प्रकाशन विभाग में निदेशक के पद पर भी काम किया है। बागले पाकिस्तान में उप-उच्चायुक्त की जिम्मेदारी भी संभाली है। वह कीव में स्थित भारतीय दूतावास में साल 1996 से लेकर 1999 तक जबकि मॉस्कों में 1999 से लेकर 2002 तक सचिव के पद पर रह चुके हैं। 

बागले लंदन में स्पेशल असिस्टेंट कमिश्नर भी रहे हैं जबकि साल 2002 से 2005 के बीच सचिव(आर्थिक) के तौर भी काम किया है। वे विदेश विभाग में उप-सचिव(मध्य यूरोप) और उप सचिव और निदेशक (यूनाईटेड नेशंस-इकोनॉमिक एंड सोशल) में साल 2005 से 2008 तक रहे हैं।  जबकि, स्वरूप 1986 बैच के आईएसएस ऑफिसर है जिन्होंने बेहद लोकप्रिय किताब क्यू एंड ए लिखी है जिस पर आधारित फिल्म स्लमडॉग मिलिनायर को ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है।

Source:jagran.com

रेलवे ने कर दी कोक और पेप्सी की छुट्टी

मुंबई। । खामियों पर रेलवे ने कर दी कोक और पेप्सी की छुट्टी ।  भारतीय रेलवे की वेस्टर्न रेलवे जोन ने अपने अधिकार क्षेत्र के 300 रेलवे स्टेशनों पर कोकाकोला और पेप्सी को प्रतिबंध कर दिया है। नियमानुसार रेलवे स्टेशन पर कोला बेचने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट से प्रमाण पत्र लेना होता है। जोकि इन स्टेशनों पर स्थित कैटरिंग कंपनियों ने नहीं लिया था। वेस्टर्न रेलवे के अस्सिटेंट जनरल मैनेजर सचिन शुक्ला के मुताबिक जब तक कंपनियों को सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता है, तब इन सभी स्टेशनों पर कोक औप पेप्सी की बिक्री बैन रहेगी।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा लोकसभा एक सवाल के जवाब में बताया गया था कि कोल्ड ड्रिंक्स में धातु सामग्री जैसे कैडमियम और क्रोमियम पाया जाता है। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। सचिन शुक्ला ने बताया कि कंपनियों की पुरानी अनुमति खत्म हो गई है अगर वे स्टेशन पर दोबारा से कोक और पेप्सी बेचना चाहते है तो उन्हें फिर से अनुमति लेनी होगी। जब इऩ कैटर्स तो फिर से हेल्थ डिपार्टमेंट से परमिशन नहीं मिलती है तब तक कोल्ड ड्रिंक पर बैन रहेगी।

जिन ड्रिंक्स को बैन किया गया है, उनमें पेप्सी, कोका कोला, स्प्राइट, 7अप और माउंटेन ड्यू शामिल है। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे की ओर से अधिकारियों को स्टेशनों पर इन कोल्ड ड्रिंक्स भी ब्रिक्री जल्दी से जल्दी रोकने के निर्देश दिए गए हैं।वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे के अधिकार क्षेत्र में भोपाल, जबलपुर और कोटा डिवीजन आते हैं। कोटा और भोपाल डिवीजन को इसके आदेश भेजे जा चुके हैं। यह आदेश सिर्फ रेलवे कैंटीन और स्टॉल पर लागू होंगे।

Source:livetoday.in

टेनिस: डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज़ हैं सेरेना विलियम्स

मेड्रिड, जेएनएन। अमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का महिला पेशेवर टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की रैंकिंग में शीर्ष पर दबदबा कायम है।

इस सूची में जर्मना की एंजेलीके कर्बर (7405 अंक) दूसरे और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा (5640 अंक) तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, रोमानिया की सिमोना हालेप 5172 अंकों के साथ चौथे, स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा 5075 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

 डब्ल्यूटीए रैंकिंग की शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में 4670 अंकों के साथ पोलैंड की एग्निएस्का रदवांस्का छठे, 4585 अंकों के साथ स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा सातवें, 3915 अंकों के साथ रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा आठवें, 3897 अंकों के साथ अमेरिका की मेडिसन कीज नौवें और 3890 अंकों के साथ यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना 10वें स्थान पर हैं।

Source:jagran.com

तेजाब हमलावर की सजा घटाने के HC के फैसले से सुप्रीम कोर्ट हुआ ‘निराश’, फैसला बदला

नई दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने हैदराबाद उच्च न्यायालय के रूख पर ‘निराशा’ जताई जिसने एक लड़की पर तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति की सजा कम कर दी. लड़की ने उस व्यक्ति के शादी के प्रस्ताव को नकार दिया था, जिसके बाद उसने लड़की पर तेजाब फेंक दिया था.

पीठ ने हैदराबाद उच्च न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर दिया

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति आर. भानुमति की पीठ ने हैदराबाद उच्च न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर दिया, जिसने दोषी की सजा को घटाकर 30 दिन कर दिया और इतना समय वह जेल में गुजार चुका था. पीठ ने निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा जिसने उसे एक वर्ष कैद की सजा दी थी.

साढ़े तीन लाख रूपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया

इसने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ आंध्रप्रदेश की पीड़िता की अपील को मंजूरी देते हुए उसे साढ़े तीन लाख रूपये का मुआवजा देने का भी निर्देश दिया. पीठ ने कहा, ‘उच्च न्यायालय के रूख से हम निराश हैं और इसे नकारने में हमें कोई हिचक नहीं है. जब इस तरह का मेडिकल साक्ष्य है कि यह लड़की पर तेजाब से हमला था और परिस्थितियों से साक्ष्य मेल खाते हैं तो फिर सजा की अवधि कम करने का कोई औचित्य नहीं है.’

उसके परिजन ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को नकार दिया था

पीड़िता की अपील के मुताबिक उसके परिजन ने आरोपी के शादी के प्रस्ताव को नकार दिया था. जिसके बाद 2003 में आरोपी ने उसके सिर पर तेजाब फेंक दिया. निचली अदालत ने उसे आईपीसी की धारा 326 (खतरनाक हथियार या तरीके से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत दोषी पाया था. उसपर पांच हजार जुर्माना लगाने के साथ ही एक वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी.

Source:abplive.in

शांता रंगास्वामी पहली महिला जिन्हें बीसीसीआई देगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

शांता रंगास्वामी पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्हें बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देगा.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शांता रंगास्वामी को महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए नामांकित किया है.

शांता रंगास्वामी ने 12 टेस्ट मैचों और 16 एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है.

चेन्नई (उस समय के मद्रास) में साल 1954 में जन्मी शांता को भारतीय टीम में जगह वर्ष 1976 में मिली. उन्होंने अपना पहला मैच वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ बेंगलुरू में 3 अक्टूबर 1976 को खेला था.

इस हरफ़नमौला खिलाड़ी ने 16 टेस्ट मैचों की 26 पारी में 32.60 के औसत से 750 रन बनाए. इसमें एक शतक (108 रन) शामिल है. उन्होंने इसके अलावा छह अर्द्धशतक भी लगाए. टेस्ट मैचों में उन्होंने 21 विकेट लिए.

एकदिवसीय मैचों में शांता रंगास्वामी ने 287 रन बटोरे, इसमें एक अर्द्धशतक भी शामिल है. उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 353 रन देकर 12 विकेट लिए.

बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों के लिए लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार की शुरुआत इसी साल की है और शांता रंगास्वामी यह पुरस्कार पाने वाली पहली खिलाड़ी होंगी.

Source:bbc.com

जेटली ने विशेष समारोह में लंदन स्टाक एक्सचेंज के कारोबार की शुरुआत की

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज एक विशेष समारोह में लंदन स्टॉक एक्सचेंज के कारोबार की शुरुआत की घोषणा की। इसके बाद वित्त मंत्री ने वहां निवेशकों के साथ भारत में फिन-टेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) के पारिस्थितिकी के विकास तथा बुनियादी ढांचा विकास की प्राथमिकताओं को पूरा करने में में लंदन की भूमिका चर्चा की।इस समारोह में ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लियाम फॉक्स भी मौजूद थे।

लंदन: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज एक विशेष समारोह में लंदन स्टॉक एक्सचेंज के कारोबार की शुरुआत की घोषणा की। इसके बाद वित्त मंत्री ने वहां निवेशकों के साथ भारत में फिन-टेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) के पारिस्थितिकी के विकास तथा बुनियादी ढांचा विकास की प्राथमिकताओं को पूरा करने में में लंदन की भूमिका चर्चा की।इस समारोह में ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लियाम फॉक्स भी मौजूद थे।

समारोह के बाद लंदन स्टाक एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल राठी ने जेटली के साथ गोलमेज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस गोलमेज में फिक्की के प्रतिनिधियों के अलावा अलावा फिन-टेक कंपनियों तथा प्रमुख निवेशकों ने भाग लिया।

लंदन स्टाक एक्सचेंज में बयान में कहा कि इस गोलमेज बैठक में भारत के एक भागीदार के रूप में भारत को फिन टेक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में के अलावा देश में बुनियादी ढांचा विकास, सतत उर्जा निवेश तथा स्मार्ट शहर जैसी महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं को पूरा करने में मदद में लंदन की भूमिका पर चर्चा हुई।

फॉक्स ने भारत-ब्रिटेन भागीदारी को बेहद महत्वपूर्ण भागीदारी करार दिया। उन्होंने कहा, ‘ब्रिटेन-भारत निवेश संबंध काफी महत्वपूर्ण हैं। भारत अब तीसरा सबसे बड़ा निवेशक है और वह ब्रिटेन में दूसरा सबसे बड़ा रोजगार पैदा करने वाला है। ब्रिटेन, भारत में सबसे बड़ा जी 20 निवेशक है। भारत में श्रमबल के कौशल विकास में ब्रिटेन काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।’ 

Source:zeenews.com

Monday, 27 February 2017

जानें, क्या है ऑस्कर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली मूवी 'ला ला लैंड' की कहानी

ऑस्कर अवॉर्ड्स में अमेरिकी फिल्म 'ला ला लैंड' ने सबसे ज्यादा 5 कैटिगिरीज में अवॉर्ड जीतकर धूम मचा दी है। भले ही 'मूनलाइट' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला हो, लेकिन 'ला ला लैंड' ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। डेमियन शुजल द्वारा स्क्रिप्टेड और डायरेक्टेड इस म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा मूवी में एक संगीतकार और एक उभरती अभिनेत्री की प्रेम कहानी है, जो लॉस एंजिलिस में मिलते हैं और यहीं उनका प्यार परवान चढ़ता है। इस मूवी में ऐक्टर रयान गॉस्लिंग एक संगीतकार की भूमिका में हैं, जबकि ऐम्मा स्टोन उभरती अभिनेत्री के तौर पर अपनी अभिनय क्षमता का जलवा बिखेर रही हैं।

शुजल ने 2010 में इसका स्क्रीनप्ले लिखा था, लेकिन वह ऐसे स्टूडियो की तलाश में भटकते रहे, जो उनके डिजाइन में बिना कोई बदलाव किए, उन्हें फाइनैंस करने को तैयार हो। 2014 में उनकी फिल्म विपलाश के सफल होने के बाद समिट एंटरटेनमेंट ने शुजल के इस प्रॉजेक्ट को अपने हाथों में लेने का फैसला लिया और जब यह फिल्म तैयार हुई तो इसे ऑस्कर में 14 कैटिगिरीज में नॉमिनेशन मिला। इसके साथ ही ला ला लैंड ने ऑस्कर के इतिहास में 1959 में आई ‘ऑल अबाउट ईव’ और वर्ष 1997 में आई ‘टाइटैनिक’ की बराबरी कर ली है। इन्हें भी 14 कैटिगिरिज में नॉमिनेशन मिला था। इस फिल्म को 31 अगस्त, 2016 को वेनिस फिल्म फेस्टिवल के वर्ल्ड प्रीमियर में पहली बार दिखाया गया था।

जानें, फिल्म की पूरी कहानी
लॉस एंजिलिस के खचाखच ट्रैफिक वाले हाईवे में उभरती ऐक्ट्रेस मिया (ऐमिया स्टोन) और पयानो प्लेयर सेबस्टियन (रयान गॉसलिंग) रोडरेज में झगड़ने लगते हैं। इस झगड़े के चलते मिया अपने ऑडिशन में फेल हो जाती है। फेल होने के बाद लौटी मिया को उसकी रूममेट उसे बहलाने के लिए हॉलिवुड हिल्स की एक शानदार पार्टी में ले जाती है। यहां भी उसकी मुलाकात रोलिंग से होती है, जिससे सुबह ही रोड रेज में उसकी तीखी बहस हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच तकरार आने वाली मुलाकातों में प्यार में बदल जाता है।

सेबस्टियन और मिया, दोनों मिलकर अपने करियर की राह पर आगे बढ़ते हैं और एक दिन मिया मशहूर ऐक्ट्रेस बनती है। दूसरी तरफ सेबस्टियन का बैंड भी खासा पॉप्युलर हो जाता है, लेकिन करियर यह कामयाबी दोनों के प्यार को परवान नहीं चढ़ा पाती। एक बैंड टूर के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो जाता है। मिया ने सेबस्टियन से कहा कि वह उसके सपनों की उड़ान को रोक रहा है तो सेबस्टियन ने कहा कि वह उसे तब ज्यादा प्यार करती थी, जब वह नाकामयाब था।

कहानी में तमाम उतार-चढ़ाव के बीच 5 साल गुजर जाते हैं। मिया एक दूसरे शख्स से शादी कर लेती है और जिससे उसकी एक बेटी होती है। एक दिन वह अपने पति के साथ बार जाती है, जहां उसे पता चलता है कि सेबस्टियन ने क्लब खोल लिया है। यहां सेबस्टियन लव थीम बजाता है, दोनों की नजरें मिलती हैं। इस लव थीम के बीच ही दोनों सपनों में खो जाते हैं और सोचते हैं कि यदि वह एक-दूसरे के होते तो रिश्ता कैसा होता? सॉन्ग खत्म होचा है और मिया अपने पति के साथ निकल जाती है। हां, जाते-जाते वह आखिरी बार सेबस्टियन को देखती है और दोनों के चेहरों पर मुस्कान होती है। अधूरे प्यार की अधूरी मुस्कान!

Source:indiatimes.com

‘जूटोपिया’ को मिला बेस्ट एनीमेटेड फीचर का ऑस्कर

लॉस एंजिलिस: हास्य-विनोद और रोमांच से भरपूर डिज्नी की ‘जूटोपिया’ को यहां ऑस्कर में बेस्ट एनीमेटेड फीचर का पुरस्कार दिया गया है.

बायरोन होवार्ड, रिच मूरे और जेर्ड बुश के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसे शहर की कहानी है, जहां शिकारी जन्तु और शिकार बनने वाले जन्तु एकसाथ मिलजुलकर रहते हैं.

इस फिल्म के गीत ‘मोआना’, ‘कूबो एंड द टू स्ट्रिंग्स’, ‘माई लाइफ एज ए जुचिनी’ और ‘द रेड टर्टल’ ने भी ट्रॉफी जीती है.

वर्ष 2016 में डिज्नी की सबसे अधिक देखी गई फिल्मों में से एक इस फिल्म ने एनी अवॉर्डस और गोल्डन ग्लोब्स समेत कई बड़े पुरस्कार समारोह में बेस्ट एनीमेशन फीचर की ट्रॉफियां अपने नाम की हैं.

‘फ्रोजन’ के बाद ‘जूटोपिया’ वॉल्ट डिज्नी एनीमेशन स्टूडियो की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. ‘फ्रोजन’ और ‘द लायन किंग’ के बाद यह समग्र तौर पर तीसरी सबसे बड़ी फिल्म है.

इस फिल्म में गिनीफर गुडविन, जैसन बेटमैन, इडरिस एल्बा, जे के सिमन्स, टॉमी चोंग, ओक्टेविया स्पेंसर, जेनी स्लेट और शकीरा ने अपनी आवाज दी है.

Source:abplive.in

नर्सरी एडमिशन में दिल्ली सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

दिल्ली हाईकोर्ट

नर्सरी एडमिशन को लेकर दिल्ली सरकार को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने इस मामले में दिल्ली सरकार की अपील खारिज कर दी है. दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस मामले में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है. दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है. 

दिल्ली सरकार के नर्सरी एडमिशन से जुड़े 7 जनवरी के नोटिफिकेशन पर स्टे भी बरक़रार रहेगा. इसका मतलब यह है कि इस साल नेवरहुड क्राइटेरिया के आधार पर नर्सरी में एडमिशन नहीं होगा. हाइकोर्ट का यह आदेश डीडीए लैंड पर बने प्राइवेट स्कूलों के लिए बड़ी राहत है.

इसके पहले गत 16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने नर्सरी पर बड़ा फैसला सुनाते हुए दिल्ली सरकार के 7 जनवरी के नोटिफिकेशन पर स्टे लगा दिया था. इसके अलावा कोर्ट ने सरकार के नेवरहुड क्राइटेरिया को भी रद्द कर दिया था.

हाइकोर्ट ने कहा था कि सरकार का नोटिफिकेशन पेरेंट्स से उनके अपनी पसंद के स्कूल में दाखिला का अधिकारों छीन रहा था, लिहाजा इसे रद्द किया जाता है.

हाईकोर्ट ने कहा था कि क्वालिटी एजुकेशन के नाम पर सरकार प्राइवेट स्कूलों के साथ मनमानी नहीं कर सकती है. हाई कोर्ट के इस फैसले से इस साल नर्सरी एडमिशन को लेकर रास्ता साफ हो गया है. सरकार के नोटिफिकेशन के बाद पैदा हुआ संशय खत्म हो गया है.

प्राइवेट स्कूलों ने दिल्ली सरकार की नर्सरी में दाखिले के लिए एलजी के नोटिफिकेशन को हाइकोर्ट मे चुनौती दी थी. नोटिफिकेशन में सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को कहा था कि डीडीए की जमीन पर बने स्कूल नर्सरी में दाखिला लेने के लिए नेबरहुड क्रेटरिया को लागू करेंगे.

इस नोटिफिकेशन से दिल्ली के 298 निजी स्कूल प्रभावित हो रहे थे. स्कूलों की एक्शन कमेटी का कहना था कि उनके हितों को नुकसान नहीं होना चाहिए और सरकार को छात्रों के बीच कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए. बच्चे के माता पिता के पास ये अधिकार होना चाहिए कि वो अपने बच्चे को किस स्कूल में पढ़ाएं.

Source:aajtak.in

शाहरुख खान को मिला यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड

मुंबई
बॉलिवुड के रोमांस के बादशाह शाहरुख खान को 25 फरवरी को यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और रेखा को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

'डर', 'वीर जारा', 'दिल तो पागल है' और जब तक है जान जैसी सुपहिट फिल्मों के ऐक्टर शाहरुख खान ने कहा कि यश चोपड़ा जैसे महान डायरेक्टर की याद में कोई अवॉर्ड लेना अपने आप में एक सम्मान है।

शाहरुख ने कहा, 'यश जी अलग तरह से काम करते थे और बहुत ही ईमानदार और सीधे व्यक्ति थे। उनकी सादगी ही उन्हें खास बनाती है।'

'रईस' के ऐक्टर शाहरुख खान को यह अवॉर्ड रेखा ने दिया। अवॉर्ड फंक्शन में यश चोपड़ा की पत्नी पमेला चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा, जया प्रदा, पद्मिनी कोल्हापुरी, सिमि ग्रेवाल और अन्य हस्तियां भी शामिल थीं।

Source:indiatimes.com

बैंक हड़ताल 28 फरवरी को, सेवाएं प्रभावित होने की आशंका


नई दिल्ली
बैंककर्मियों की 28 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल से सार्वजनिक बैंकों में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की अगुवाई में बैंककर्मियों की यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

एसबीआई, पीएनबी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा सहित ज्यादातर बैंकों ने प्रस्तावित हड़ताल के बारे में अपने ग्राहकों को सूचित किया है और कहा है कि हड़ताल हुई तो उनकी शाखाओं और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होगा। हालांकि प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, ऐक्सिस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक में कामकाज सामान्य रहने की संभावना है। सिर्फ चेक क्लियरिंग का काम प्रभावित हो सकता है।

यूएफबीयू नौ प्रमुख यूनियनों का शीर्ष संघ है, लेकिन भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध नैशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स तथा नैशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स इस हड़ताल में भाग नहीं ले रहा। ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज असोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि 21 फरवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के यहां हुई सुलह वार्ता विफल रही। बैंक प्रबंधन की अगुवाई कर रहे इंडियन बैंक्स असोसिएशन ने मांगों पर शर्तों पर सहमति नहीं जताई।

उन्होंने कहा कि यूनियनों की मांगों को कोई समाधान नहीं निकल रहा है, इसलिए यूएफबीयू ने 28 फरवरी को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि देश में 27 सार्वजनिक बैंकों का कुल कारोबार में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा है।

Source:indiatimes.com

महिलाओं को और महत्व देने की जरूरत : मोदी

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में महिलाओं को और महत्व देने की जरूरत है। मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा, “पूरा विश्व आठ मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाता है। भारत में हमारी बेटियों को और महत्व दिए जाने की जरूरत है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, देश की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं

मोदी ने इस महीने एशियन रग्बी सेवन्स ट्रॉफी में रजत पदक जीतने पर महिला टीम को बधाई भी दी।

मोदी ने कहा, “चाहे वह खेल या विज्ञान के क्षेत्र में हो, देश की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और उल्लेखनीय उपलब्धियों से देश का नाम रोशन कर रही हैं।”

Source:puriduniya.com

समाजसेवी सौमेन कोले सहित 50 लोगों को गौरव पुरस्कार

नई दिल्ली। समाजसेवी सौमेन कोले सहित समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 50 गणमान्य लोगों को गैर सरकारी संगठन इंडियन ब्रेवहार्ट्स द्वारा विज्ञान भवन में नेशनल गौरव पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया गया। जागृति फाउंडेशन, हेल्पिंग हैंड, मोहम्मद इमरान खान, भरत जी, डॉ. एन.के. शर्मा सरीखे 50 संस्थाओं और गणमान्यों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सौमेन कोले ने कहा, “यह पुरस्कार हमारे लिए गौरव की बात है। यह अवार्ड बंगाल के उन 18 जिलों के आदिवासी व समाज के गरीब बालिकाओं को समर्पित है, जिनके लिए काम करने का मौका हमें मिला है।”

सौमेन कोले समाजसेवी हैं और तपशिल जाति आदिवासी प्रकटन सैनिक कृषि बिकास शिल्प केंद्र के सचिव भी हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, आईजीएनसी के चेयरमैन राम बहादुर राय सहित विभिन्न स्कूलों के 500 बच्चों की मौजूदगी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार एशिया की सबसे बड़ी सोलर कंपनी जेडा को भी दिया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे ‘मेक इन इंडिया’, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पर काम करने वाले सभी सरकारी और गैरसरकारी संगठनों से उत्कृष्ट लोगों को चुना गया है।

गैर सरकारी संगठन इंडियन ब्रेवहर्ट्स की स्थापना 2008 में की गई थी। पिछले तीन वर्षो से यह संस्था नेशनल गौरव पुरस्कार से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित करती आ रही है।

Source:livetodayonline.com

Sunday, 26 February 2017

फ्रांस में मिला 38,000 साल पुराना दुनिया का सबसे पुराना चित्र, तकनीक एकदम डिजिटल

पैरिस
फ्रांस में प्रागैतिहासिक काल का एक चित्र मिला है। इसे दुनिया की सबसे पुरानी तस्वीर माना जा रहा है। इस तस्वीर की खासियत यह है कि इसपर पिक्सल्स की मदद के आकृतियां उकेरी गई हैं। आधुनिक कंप्यूटर्स और टेलिविजन भी पिक्सल का इस्तेमाल कर तस्वीर तैयार करने की यही तकनीक अपनाते हैं।

'द इंडिपेंडेंट' की एक खबर के मुताबिक, फ्रांस की विज़ेर घाटी में स्थित एक गुफा की खुदाई के दौरान 16 पत्थर मिले। इन पत्थरों पर तस्वीर बनी हैं। इस गुफा को ऑरिगनेशन सभ्यता के लोग इस्तेमाल में लाते थे। ये लोग यूरोप की सबसे शुरुआती आधुनिक मानव संस्कृति से ताल्लुक रखते हैं। रेडियोकार्बन तकनीक का इस्तेमाल कर इनकी उम्र पता की गई है। ये चित्र लगभग 38,000 साल पुराने हैं। इसका मतलब यह है कि ये दुनिया के सबसे पुराने मानव निर्मित चित्र हैं।

इससे पहले स्पेन में हाथ से बना एक छाया चित्र मिला था, जिसकी उम्र 5,000 साल थी। इसकी तारीख पर विवाद है। दक्षिणी जर्मनी में फ्रांस की इन तस्वीरों के ही काल की एक और कलाकृति मिली है। हाथी दांत से बनी यह नारी की प्रस्तरप्रतिमा भी करीब-करीब इतनी ही पुरानी है। न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी के मानवविज्ञानी प्रफेसर रेनडल वाइट ने कहा कि ये प्रतिकृतियां निश्चित तौर पर अब तक उपलब्ध पूरे मानवविज्ञान रेकॉर्ड के सबसे शुरुआती और सबसे प्राचीन चित्रों में से एक हैं। ये चित्र काफी बुनियादी हैं। प्रफेसर वाइट ने कहा, 'आखिरकार यह 38,000 साल पुराना है और इसे बनाने के लिए जिन औजारों का इस्तेमाल किया गया होगा, वे काफी साधारण होंगे।' वाइट ने कहा, 'चित्र कैसा बना है, इसे लेकर हम रोमांचित नहीं हुए। इन प्रतिकृतियों की खासियत इसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया खास तरीका है। एक तस्वीर बनाने के लिए अलग-अलग बिंदु उकेरे गए हैं। अगर आप तस्वीर में बनाई गई जंगली गाय को गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि उसे जिस तरीके से बिंदुओं के सहारे उकेरा गया है, उसकी शैली काफी प्रभावशाली और नियंत्रित है।'

वाइट ने आगे बताया, 'यह उस दौर का चित्र है, जब लोगों ने तस्वीर बनाना शुरू ही किया था। उन्होंने लकीर खींचने और आकार देने की कुछ बुनियादी बातें अच्छी तरह से सीख ली थीं, लेकिन सधी हुई तस्वीरें बनाने की बात की जाए, तो उन्हें बहुत कुछ सीखना बाकी था।' यह साफ नहीं है कि प्रागैतिहासिक काल के उन चित्रकारों ने बिंदुओं के सहारे या फिर पिक्सल पर आधारित तकनीक का इस्तेमाल कर चित्र बनाने का फैसला क्यों किया। प्रफेसर वाइट कहते हैं, 'यह अपनी बनावट और सोच में एकदम डिजिटल है। उन लोगों ने यूं बिंदुओं के सहारे तस्वीरें क्यों बनाईं, यह समझ नहीं आ रहा है। मैं तो कहूंगा कि यह एक पहेली है।'

प्रफेसर वाइट ने आगे कहा, 'पिक्सल पर आधारित तकनीक का सिद्धांत इन तस्वीरों में भी मौजूद है। उन्होंने भी पिक्सलों के सहारे चित्र को विकसित किया है। हम अपने आधुनिक कलाकारों की तकनीकों से अच्छी तरह परिचित हैं, लेकिन अब हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि तस्वीर बनाने की यह तकनीक यूरोप के शुरुआती मानव संस्कृति में भी इस्तेमाल होती थी। ऑरिगनेशन सभ्यता के लोग इसका इस्तेमाल करते थे।' प्रफेसर वाइट ने बताया कि इन तस्वीरों के मिलने के बाद गुफा और आसपास की जगहों की खुदाई का काम पिछले 18 महीने से चल रहा था। प्रफेसर का कहना है कि करीब डेढ़ साल की मेहनत के बाद आखिरकार पत्थर पर बनी इन तस्वीरों को खोज निकाला गया है। प्रफेसर वाइट इसे अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानते हैं।

Source:indiatimes.com