Friday, 30 March 2018

एसबीआई ग्राहकों को अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

एसबीआई ग्राहकों को अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखकर बड़ा कदम उठाते हुए ब्याज दरों में 10 से 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक ने अब दो से 10 वर्ष वाले एक करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलेगा। बढ़ी हुई नई दरें बुधवार से पूरे देश में लागू हो गई है। गौरतलब है कि दो साल से नीचे वाले ग्राहक इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। इनके लिए दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

No comments:

Post a Comment