Friday, 30 March 2018

छात्रों ने CBSE बोर्ड से की सभी परीक्षाओं को पुन: कराने की मांग

छात्रों ने CBSE बोर्ड से की सभी परीक्षाओं को पुन: कराने की मांग 


सीबीएसई की 10वीं की गणित और 12वीं की अर्थशास्त्र के प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद पुन: परीक्षा कराए जाने का मामला बढ़ता जा रहा है। मामले पर दिल्ली के जंतर मंतर पर एकजुट हुए छात्र और अभिभावक विरोध प्रदर्शन करते हुए, सीबीएसई बोर्ड से दो की बजाय सभी परीक्षाओं को फिर से कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि गणित और अर्थशास्त्र के अलावा अन्य विषयों के प्रश्न-पत्र भी परीक्षा से पहले लीक हुए थे। गौरतलब है बुधवार को पेपर लीक की खबर आने के बाद सीबीएसई ने फिर से परीक्षा कराने की घोषणा की थी। 

No comments:

Post a Comment