Saturday, 31 March 2018

हिंसा के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार – केंद्रीय मंत्री

हिंसा के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार – केंद्रीय मंत्री


बंगाल में रामनवमी के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग अभी भी सुलग रहा है। आसनसोल-रानीगंज हिंसा में अबतक 5 लोगों के मौत हो चुकी है। लेकिन पुलिस हालात पर काबू पाने में असफल है। जिसके कारण लोग पलायन कर रहे हैं। हिंसा इलाके में लगे प्रतिबंध को तोड़ते हुए जायजा लेने पहुंचे बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद पुलिस और केंद्रीय मंत्री दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने बिहार और बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के लिए दोनों राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। 

No comments:

Post a Comment