Friday, 30 March 2018

जस्टिस दीपक मिश्रा पर महाभियोग लाएगा कांग्रेस

जस्टिस दीपक मिश्रा पर महाभियोग लाएगा कांग्रेस


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी संसद में महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी समेत कई अन्य विपक्षी दल कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। एनसीपी ने महाभियोग के इस प्रस्ताव की पुष्टि भी की है। लोकसभा में 50 सासंदों का आकड़ा नहीं होने के कारण विपक्ष इस महाभियोग प्रस्ताव को राज्यसभा में पेश करेगा। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने मुख्य न्यायधीश की कार्यशैली और न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। विपक्ष इसे ही आधार बनाकर महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है। 


No comments:

Post a Comment