वेनेजुएला में संघर्ष की आग से 68 की मौत

वेनेजुएला के वैलेंसिया में एक जेल में आग लगने से 68 कैदियों की मौत हो गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैदियों ने जेल से भागने का प्रयास किया। इनके प्रयास को विफल करने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई जिससे गद्दों में आग लग गई। इस हादसे के मुख्य अभियोजक तारेक विलियम साब हादसे की जांच के लिए चार अभियोजकों को नियुक्त किया है। स्थानीय संगठन अध्यक्ष कार्लोस निएटो ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत जलने से और कुछ की दम घुटने से गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जो संभवतः जेल में मिलने आई थी। ज्ञात है कि यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी भरे हैं। काराबोबो की जेल में लगी आग की घटना यहां की जेलों में होने वाली कई खतरनाक घटनाओं में से एक है।
No comments:
Post a Comment