संविधान निर्माता ‘डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर’ लिखा जाएगा अब

डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय अभिलेखों में ‘डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर’ लिखा जाएगा। यह आदेश योगी सरकार ने राज्यपाल राम नाईक की सिफारिश पर जारी किया है। लेकिन संविधान निर्माता के नाम बदलने पर राजनीति तेज हो गई है। जिसपर राज्यपाल ने कहा कि हिंदी भाषी राज्य आजतक उनका नाम गलत तरीके से लिखते थे, जिसे मैंने ठीक कराया। आगे कहा कि भीम राव को भी दो शब्दों में लिखा जाता था, लेकिन वह एक ही शब्द ‘भीमराव’ है। ज्ञात है कि महाराष्ट्र में उनके नाम के साथ पिता का नाम जोड़ा जाता है। अब इस आदेश के बाद आधिकारिक रूप से नाम बदलकर ‘डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर’ हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment