सपा-बसपा गठबंधन से 2019 में लगेगा बीजेपी को बड़ा झटका

लोकसभा के आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ‘मिशन 2019’ के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के मंसूबों पर पानी फिर सकता है। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कही है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन से पार्टी को 25 से 30 सीटों पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही सपा से मायावती को बड़ा धोखा मिलेगा। अगर मायावती को दलितों की सच में फिक्र है तो उन्हें राजग का हिस्सा बना जाना चाहिए। उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का न्योता भी दिया।
No comments:
Post a Comment