Friday, 30 March 2018

पेपर लीक मामले पर पीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

पेपर लीक मामले पर पीएम ने जताई कड़ी आपत्ति


सीबीएसई की 10वीं की गणित और 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद बुधवार को रद्द कर दिया गया। अब ये परीक्षाएं फिर से होगीं, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में उन्होंने मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी बात की है। मामले में प्रतिक्रिया देते हुए एचआरडी मंत्री ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा। कहा आगे से सारी परीक्षाएं लीकप्रूफ होंगी और लीक हुए पेपर्स की परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द होगा। साथ ही परीक्षा लीक मामले की जांच दिल्ली पुलिस करेगी। 

No comments:

Post a Comment