केंद्र ने रामनवमी हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर हुआ बवाल लगातार जारी है। पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। रामनवमी के जुलूस को लेकर दो समूहों के बीच संघर्ष होने के बाद बर्द्धमान पश्चिम जिले के रानीगंज इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए थे। जिसपर केंद्र ने पश्चिम बंगाल से रिपोर्ट देने को कहा है कि प्रदेश में हिंसा रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठाए हैं? केंद्र द्वारा इस रिपोर्ट को मांगे जाने पर राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा है कि केंद्र बिहार से ऐसी रिपोर्ट क्यों नहीं मांगता। उनके मुताबिक ऐसा इसलिए है कि वहां भाजपा के सहयोगी दल की सरकार है। साथ ही आसनसोल के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने प्रदेश की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग भी की।
No comments:
Post a Comment