Friday, 30 March 2018

पीएनबी घोटाले के बाद आया देश के सबसे बड़े निजी बैंक का नाम

पीएनबी घोटाले के बाद आया देश के सबसे बड़े निजी बैंक का नाम


पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद देश के सबसे बड़े निजी बैंक 'ICICI बैंक' का नाम सामने आया है। रिजर्व बैंक ने सिक्योरिटी की प्रत्यक्ष बिक्री के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में आईसीआईसीआई बैंक पर 58.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला सामने आने के बाद बैंक की सीएमडी चंदा कोचर भी गंभीर आरोपों से घिर गई हैं। उनपर वीडियोकॉन ग्रुप को लोन देने में कथित तौर पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगा है। आरोप है कि चंदा कोचर ने वीडियोकॉन समूह के मालिक वेणुगोपाल घूत ने बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और उनके संबंधियों की कंपनी में 3250 करोड़ का लोन दिलाने में मदद की थी।


No comments:

Post a Comment