Saturday, 31 March 2018

नवादा पहुंची सांप्रदायिक हिंसा- मुख्यमंत्री अबतक चुप

नवादा पहुंची सांप्रदायिक हिंसा- मुख्यमंत्री अबतक चुप


बिहार में 17 मार्च से भड़की सांप्रदयिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि भागलपुर से शुरु हुई ये हिंसा अब सिवान, गया, मुंगेर, कैमूर, समस्तीपुर, नालंदा, जमुई, शेखपुरा, औरंगाबाद के बाद अब नवादा पहुंच गई है। जहां एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने से लोग आक्रोशित होकर जमकर बवाल किये। सभी घटनाओं पर मुख्यमंत्री अबतक चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि अब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के महासचिव श्याम रजक ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ‘नीतीश जी कभी भी कानून व्यवस्था से समझौता नही करते हैं। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वो कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं।’ 

No comments:

Post a Comment