Saturday, 31 March 2018

सीबीएसई ने किया पुनर्परीक्षा की तारीखों का ऐलान

सीबीएसई ने किया पुनर्परीक्षा की तारीखों का ऐलान


केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं के अर्थशास्त्र की परीक्षा 25 अप्रैल को दोबारा पूरे देश में होगी, जबकि जुलाई में सिर्फ दिल्ली व हरियाणा क्षेत्र में 10वीं के गणित की परीक्षा ली जा सकती है। इस मामले में केंद्रीय शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया है। गौरतलब है कि 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा 26 मार्च और 10वीं की गणित की परीक्षा 28 मार्च को हुई परीक्षा लीक हो गयी थी। जिसकी जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने SIT का गठन किया है। 

हिंसा के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार – केंद्रीय मंत्री

हिंसा के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार – केंद्रीय मंत्री


बंगाल में रामनवमी के बाद भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आग अभी भी सुलग रहा है। आसनसोल-रानीगंज हिंसा में अबतक 5 लोगों के मौत हो चुकी है। लेकिन पुलिस हालात पर काबू पाने में असफल है। जिसके कारण लोग पलायन कर रहे हैं। हिंसा इलाके में लगे प्रतिबंध को तोड़ते हुए जायजा लेने पहुंचे बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद पुलिस और केंद्रीय मंत्री दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने बिहार और बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के लिए दोनों राज्य सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। 

नवादा पहुंची सांप्रदायिक हिंसा- मुख्यमंत्री अबतक चुप

नवादा पहुंची सांप्रदायिक हिंसा- मुख्यमंत्री अबतक चुप


बिहार में 17 मार्च से भड़की सांप्रदयिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि भागलपुर से शुरु हुई ये हिंसा अब सिवान, गया, मुंगेर, कैमूर, समस्तीपुर, नालंदा, जमुई, शेखपुरा, औरंगाबाद के बाद अब नवादा पहुंच गई है। जहां एक धार्मिक स्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने से लोग आक्रोशित होकर जमकर बवाल किये। सभी घटनाओं पर मुख्यमंत्री अबतक चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि अब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के महासचिव श्याम रजक ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ‘नीतीश जी कभी भी कानून व्यवस्था से समझौता नही करते हैं। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वो कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं।’ 

सपा-बसपा गठबंधन से 2019 में लगेगा बीजेपी को बड़ा झटका

सपा-बसपा गठबंधन से 2019 में लगेगा बीजेपी को बड़ा झटका


लोकसभा के आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ‘मिशन 2019’ के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के मंसूबों पर पानी फिर सकता है। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कही है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के बीच हुए गठबंधन से पार्टी को 25 से 30 सीटों पर नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही सपा से मायावती को बड़ा धोखा मिलेगा। अगर मायावती को दलितों की सच में फिक्र है तो उन्हें राजग का हिस्सा बना जाना चाहिए। उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का न्योता भी दिया। 

Friday, 30 March 2018

छात्रों ने CBSE बोर्ड से की सभी परीक्षाओं को पुन: कराने की मांग

छात्रों ने CBSE बोर्ड से की सभी परीक्षाओं को पुन: कराने की मांग 


सीबीएसई की 10वीं की गणित और 12वीं की अर्थशास्त्र के प्रश्न-पत्र लीक होने के बाद पुन: परीक्षा कराए जाने का मामला बढ़ता जा रहा है। मामले पर दिल्ली के जंतर मंतर पर एकजुट हुए छात्र और अभिभावक विरोध प्रदर्शन करते हुए, सीबीएसई बोर्ड से दो की बजाय सभी परीक्षाओं को फिर से कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि गणित और अर्थशास्त्र के अलावा अन्य विषयों के प्रश्न-पत्र भी परीक्षा से पहले लीक हुए थे। गौरतलब है बुधवार को पेपर लीक की खबर आने के बाद सीबीएसई ने फिर से परीक्षा कराने की घोषणा की थी। 

‘सुप्रीम’ आदेश, ट्रायल में न लगे 6 महीने से ज्यादा का समय

‘सुप्रीम’ आदेश, ट्रायल में न लगे 6 महीने से ज्यादा का समय  

उच्चतम न्यायालय ने जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने और आरोपियों द्वारा मुकदमें को लंबा खींचने के मामले पर बड़ा आदेश दिया। न्यायमूर्ति एके गोयल, आरएफ नरीमन, और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा की संवैधानिक पीठ ने आदेश दिया कि भ्रष्टाचार या आपराधिक मामलों में ट्रायल पर रोक छह महीने से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि कुछ अपवाद मामलों में कार्यवाही पर रोक छह महीने से अधिक जारी रह सकती है मगर इसके लिए कोर्ट को बकायदा आदेश पारित करना होगा। कोर्ट का यह आदेश लंबित पड़े मामलों के बोझ को कम करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है। 

पीएनबी घोटाले के बाद आया देश के सबसे बड़े निजी बैंक का नाम

पीएनबी घोटाले के बाद आया देश के सबसे बड़े निजी बैंक का नाम


पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के बाद देश के सबसे बड़े निजी बैंक 'ICICI बैंक' का नाम सामने आया है। रिजर्व बैंक ने सिक्योरिटी की प्रत्यक्ष बिक्री के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में आईसीआईसीआई बैंक पर 58.9 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला सामने आने के बाद बैंक की सीएमडी चंदा कोचर भी गंभीर आरोपों से घिर गई हैं। उनपर वीडियोकॉन ग्रुप को लोन देने में कथित तौर पर भ्रष्टाचार और परिवारवाद का आरोप लगा है। आरोप है कि चंदा कोचर ने वीडियोकॉन समूह के मालिक वेणुगोपाल घूत ने बैंक की सीईओ और एमडी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और उनके संबंधियों की कंपनी में 3250 करोड़ का लोन दिलाने में मदद की थी।


संविधान निर्माता ‘डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर’ लिखा जाएगा अब

संविधान निर्माता ‘डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर’ लिखा जाएगा अब


डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम उत्तर प्रदेश के सभी राजकीय अभिलेखों में ‘डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर’ लिखा जाएगा। यह आदेश योगी सरकार ने राज्यपाल राम नाईक की सिफारिश पर जारी किया है। लेकिन संविधान निर्माता के नाम बदलने पर राजनीति तेज हो गई है। जिसपर राज्यपाल ने कहा कि हिंदी भाषी राज्य आजतक उनका नाम गलत तरीके से लिखते थे, जिसे मैंने ठीक कराया। आगे कहा कि भीम राव को भी दो शब्दों में लिखा जाता था, लेकिन वह एक ही शब्द ‘भीमराव’ है। ज्ञात है कि महाराष्ट्र में उनके नाम के साथ पिता का नाम जोड़ा जाता है। अब इस आदेश के बाद आधिकारिक रूप से नाम बदलकर ‘डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर’ हो जाएगा। 

केंद्र ने रामनवमी हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट

केंद्र ने रामनवमी हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से मांगी रिपोर्ट


पश्चिम बंगाल में रामनवमी के अवसर पर हुआ बवाल लगातार जारी है। पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। रामनवमी के जुलूस को लेकर दो समूहों के बीच संघर्ष होने के बाद बर्द्धमान पश्चिम जिले के रानीगंज इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। हिंसक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए थे। जिसपर केंद्र ने पश्चिम बंगाल से रिपोर्ट देने को कहा है कि प्रदेश में हिंसा रोकने के लिए सरकार क्या कदम उठाए हैं? केंद्र द्वारा इस रिपोर्ट को मांगे जाने पर राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा है कि केंद्र बिहार से ऐसी रिपोर्ट क्यों नहीं मांगता। उनके मुताबिक ऐसा इसलिए है कि वहां भाजपा के सहयोगी दल की सरकार है। साथ ही आसनसोल के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने प्रदेश की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग भी की।

वेनेजुएला में संघर्ष की आग से 68 की मौत

वेनेजुएला में संघर्ष की आग से 68 की मौत  


वेनेजुएला के वैलेंसिया में एक जेल में आग लगने से 68 कैदियों की मौत हो गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कैदियों ने जेल से भागने का प्रयास किया। इनके प्रयास को विफल करने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाई जिससे गद्दों में आग लग गई। इस हादसे के मुख्य अभियोजक तारेक विलियम साब हादसे की जांच के लिए चार अभियोजकों को नियुक्त किया है। स्थानीय संगठन अध्यक्ष कार्लोस निएटो ने बताया कि ज्यादातर लोगों की मौत जलने से और कुछ की दम घुटने से गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जो संभवतः जेल में मिलने आई थी। ज्ञात है कि यहां की जेलों में क्षमता से अधिक कैदी भरे हैं। काराबोबो की जेल में लगी आग की घटना यहां की जेलों में होने वाली कई खतरनाक घटनाओं में से एक है।

पेपर लीक मामले पर पीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

पेपर लीक मामले पर पीएम ने जताई कड़ी आपत्ति


सीबीएसई की 10वीं की गणित और 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद बुधवार को रद्द कर दिया गया। अब ये परीक्षाएं फिर से होगीं, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में उन्होंने मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भी बात की है। मामले में प्रतिक्रिया देते हुए एचआरडी मंत्री ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि किसी छात्र के साथ अन्याय नहीं होगा। कहा आगे से सारी परीक्षाएं लीकप्रूफ होंगी और लीक हुए पेपर्स की परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द होगा। साथ ही परीक्षा लीक मामले की जांच दिल्ली पुलिस करेगी। 

जस्टिस दीपक मिश्रा पर महाभियोग लाएगा कांग्रेस

जस्टिस दीपक मिश्रा पर महाभियोग लाएगा कांग्रेस


सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी संसद में महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी समेत कई अन्य विपक्षी दल कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं। एनसीपी ने महाभियोग के इस प्रस्ताव की पुष्टि भी की है। लोकसभा में 50 सासंदों का आकड़ा नहीं होने के कारण विपक्ष इस महाभियोग प्रस्ताव को राज्यसभा में पेश करेगा। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने मुख्य न्यायधीश की कार्यशैली और न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। विपक्ष इसे ही आधार बनाकर महाभियोग लाने की तैयारी कर रही है। 


पुलिस के हत्थे चढ़ा एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह

पुलिस के हत्थे चढ़ा एसएससी परीक्षा में नकल कराने वाला गिरोह
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं में नकल कराने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मौके से आरोपी अजय, परम, गौरव और सोनू को गिरफ्तार किया है। जांच में पुलिस को पता चला कि ये गिरोह परीक्षा पास कराने के लिए उम्मीदवारों से 10 से 15 लाख रुपये लेते थे। इस छापोमारी में पुलिस ने 50 लाख रुपये, तीन लग्जरी गाड़ियां, मोबाइल, पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क जब्त की है

एसबीआई ग्राहकों को अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

एसबीआई ग्राहकों को अब FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखकर बड़ा कदम उठाते हुए ब्याज दरों में 10 से 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक ने अब दो से 10 वर्ष वाले एक करोड़ से कम की एफडी पर ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज का फायदा मिलेगा। बढ़ी हुई नई दरें बुधवार से पूरे देश में लागू हो गई है। गौरतलब है कि दो साल से नीचे वाले ग्राहक इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। इनके लिए दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। 

Sunday, 25 March 2018

सरकार ने 2018 को बाजरा का वर्ष घोषित किया

सरकार ने 2018 को बाजरा का वर्ष घोषित किया

सरकार ने 2018 को ‘बाजरा का राष्ट्रीय वर्ष’ घोषित करने का निर्णय लिया है।

यह पोषण सुरक्षा प्राप्त करने के मिशन मोड के लिए रागी और ज्वार जैसे बाजरा की खेती को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

आहार की आदतों में परिवर्तन और बाजरा की अनुपलब्धता के चलते बाजरा की खेती में कमी आई है।

फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए $100 मिलियन

फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए $100 मिलियन

भारत सहित 20 देशों के एक समूह ने पूर्वोत्तर में फिलीस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी को लगभग 100 मिलियन डॉलर का आश्वासन दिया है।

दाता देशों में कतर, नॉर्वे, तुर्की, कनाडा, भारत, और स्विटजरलैंड शामिल हैं।

भारत ने $5 मिलियन का आश्वासन दिया है जबकि $स्विट्जरलैंड ने 4.2 मिलियन का आश्वासन दिया है।

नौसेना ने 3 सुरंग भेदी पोत हटाए

नौसेना ने 3 सुरंग भेदी पोत हटाए

भारतीय नौसेना ने ‘कोंकण’, ‘कन्ननोर’, और ‘कुड्डलोर’ नामक कारवार वर्ग के 3 सुरंग भेदी पोत हटा दिए हैं।

भारतीय नौसेना में तीन दशक की सेवा के बाद यह सुरंग भेदी पोत संचालन जहाजों के रूप में ‘सेवानिवृत्त’ हो गए।

इन सुरंग भेदी पोतों में से प्रत्येक ने अपने परिचालन जीवन के दौरान करीब 30,000 समुद्री मील की दूरी तय की, जो साढ़े चार बार दुनिया के चक्कर करने के बराबर है।

पी.वी. सिंधु भारत की ध्वजवाहक होंगी

पी.वी. सिंधु भारत की ध्वजवाहक होंगी

ओलंपिक रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु, ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल की ध्वजवाहक होंगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले 3 संस्करणों में यह पहली बार होगा कि एक बैडमिंटन खिलाड़ी ध्वजवाहक होंगी।

2014 ग्लासगो CWG में, ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार को ध्वजवाहक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्कार्रा ने पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

विज्कार्रा ने पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

मार्टिन विज्कार्रा ने उनके पूर्ववर्ती पेड्रो पाब्लो कूज़िन्स्की द्वारा एक भ्रष्टाचार घोटाले के बाद अचानक इस्तीफा देने के बाद, पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

उन्होंने इससे पहले पेरू के पहले उप-राष्ट्रपति और कनाडा में अपने देश के राजदूत के रूप में सेवा की थी।

शपथ लेने के दौरान विज्कार्रा ने देश से आर्थिक भ्रष्टाचार को खत्म करने की कसम खाई।

राकेश भटनागर BHU-VC नियुक्त

राकेश भटनागर BHU-VC नियुक्त

JNU के प्रोफेसर राकेश भटनागर को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वाइस-चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है।

वह BHU के रजिस्ट्रार नीरज त्रिपाठी से प्रभार लेंगे, जो पिछले वर्ष अक्टूबर से शीर्ष पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

वह JC बोस नेशनल फेलो हैं और एंथ्रेक्स के खिलाफ रीकोंबिनेंट वैक्सीन के विकास के लिए ICMR पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं।

आंध्र सरकार ने नैपुण्य रथम की शुरूआत की

आंध्र सरकार ने नैपुण्य रथम की शुरूआत की

आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘नैपुण्य रथम’ या वर्ल्ड ऑन व्हील्स की शुरुआत की, जो एक बहु-उपयोगिता वाहन है, जिसका लक्ष्य दूरदराज क्षेत्रों तक प्रौद्योगिकी पहुँचाना है।

यह डिजिटल साक्षरता, डिजिटल कौशल में सुधार लाने और आंध्र प्रदेश में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जागरुकता पैदा करने में मदद करेगा।

सरकार ने इस परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं और 1000 कौशल विकास केंद्रों की स्थापना की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया ने वर्क वीजा कार्यक्रम समाप्त किया

ऑस्ट्रेलिया ने वर्क वीजा कार्यक्रम समाप्त किया

ऑस्ट्रेलिया ने अपना प्रसिद्ध नियोक्ता-प्रायोजित 457 वीजा कार्यक्रम समाप्त कर दिया है, जो भारतीयों द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

457 वीजा कार्यक्रम व्यवसायों को उन कुशल नौकरियों में विदेशी श्रमिकों को 4 साल तक की अवधि के लिए नियुक्त करने की अनुमति देता था, जहां ऑस्ट्रेलियाई श्रमिकों की कमी है।

ऑस्ट्रेलिया ने इसे नए कड़े कार्यक्रम के साथ बदल दिया है जिसमें उच्च अंग्रेजी भाषा प्रवीणता और नौकरी कुशलता आवश्यक है।

नशीली दवाओं के प्रवर्तन पर राष्ट्रीय सम्मेलन

नशीली दवाओं के प्रवर्तन पर राष्ट्रीय सम्मेलन

गृह राज्य मंत्री, हंसराज गंगाराम अहिर ने नई दिल्ली में नशीली दवाओं के प्रवर्तन पर पहले दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

इस सम्मेलन में 50 से अधिक राज्य और केंद्रीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए भाग लेंगी।

यह सम्मेलन भारत की नोडल ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए उड़ान भरकर इतिहास रचा

एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए उड़ान भरकर इतिहास रचा

नई दिल्ली से तेल अवीव की एयर इंडिया फ्लाइट AI139, इज़राइल जाने के लिए सऊदी अरब से गुजरने वाला पहला व्यावसायिक विमान बन गया।

यह पहली बार है कि सऊदी ने इज़राइल जा रही फ्लाइट को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की अनुमति दी, जिससे 70 वर्ष पुराना प्रतिबंध समाप्त हो गया।

कई अरब और इस्लामी राष्ट्र इज़राइल को मान्यता नहीं देते हैं और इसलिए एयरलाइन को उस देश की उड़ान सेवाओं के लिए अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं करने देते हैं।

Friday, 23 March 2018

८२४ कोटींचा आणखीन एक घोटाळा उघड

८२४ कोटींचा आणखीन एक घोटाळा उघड

देशात बँक घोटाळ्यांचे सत्र काही केल्या थांबत नसल्याचे दिसत आहे. पंजाब नॅशनल बँकेत नीरव मोदी आणि त्याच्या मामाने केलेला घोटाळा ताजा असतानाच आता चेन्नईतील कनिष्क गोल्ड प्रायव्हेट लिमिटेड या कंपनीने देशातील विविध १४ बँकांना ८२४ कोटी रूपयांचा गंडा घातल्याचे समोर आले आहे. स्टेट बँक ऑफ इंडियाच्या नेतृत्वाखालील १४ बँकांच्या गटाने याबाबत तक्रार दाखल केल्यानंतर सीबीआयकडून या कंपनीवर गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. कनिष्कचे कार्यालय चेन्नईमध्ये असून भूपेश कुमार जैन व त्याची पत्नी नीता जैन हे प्रवर्तक व संचालक आहेत. हे दोघेही मॉरिशसला पळून गेल्याचा संशय आहे. दोघांनाही संपर्क होत नसल्याचे स्टेट बँकेने म्हटले आहे. लेखापरीक्षकांना हाताशी धरून त्यांनी हा घोटाळा केल्याचे एसबीआयकडून सांगण्यात आले आहे. कंपनीच्या आर्थिक स्थितीसंदर्भात दिशाभूल करणारी माहिती देण्यात आल्याचेही नमूद करण्यात आले आहे. 'क्रिझ' या ब्रँडनेम खाली या कंपनीकडून सोने विक्री होत होती. मार्च २०१७ पासून या कंपनीने बँकांना गंडा घालण्यास सुरूवात केली होती अशी माहिती आहे. मार्चमध्ये पहिल्यांदा ८ बँकांचे व नंतर संपूर्ण १४ बँकांचे हप्ते देण्याचे या कंपनीने बंद केले होते. त्यानंतर बँकांनी कंपनीने दिलेल्या पत्त्यावर जाऊन भेट दिली असता तिथे कोणीच नसल्याचे दिसून आले. 

जयललिता रूग्णालयात असताना सगळे सीसीटीव्ही कॅमेरे बंद होते

जयललिता रूग्णालयात असताना सगळे सीसीटीव्ही कॅमेरे बंद होते


तामिळ नाडूच्या माजी मुख्यमंत्री जयललिता या 75दिवस अपोलो रूग्णालयात दाखल असताना रूग्णालयातील सगळे सीसीटीव्ही कॅमेरे बंद होते असा धक्कादायक  खुलासा अपोलो रूग्णालयाचे प्रमुख डॉ प्रताप रेड्डी यांनी केला आहे. यामुळे जयललितांच्य मृत्यूभोवती असलेली  प्रश्नचिन्ह अधिकच गडद झाली आहेत. जयललिता रूग्णालयात   उपचार घेत असतानाचा व्हिडिओ काही दिवसांपूर्वी त्यांच्या सहकारी शशीकला आणि त्यांचा पुतण्या दिनकरन करून जाहीर करण्यात आला होता. तर शशीकला यांनी जयललिता उपचार घेत असताना त्यांचं चित्रीकरण केलं जातं होतं अशी माहिती दिली होती. पण हे सगळेच आरोप रूग्णालय प्रशासनाने खोडून काढले आहे. जयललिता उपचार घेत असताना तिथले सगळेच कॅमेरे बंद होते.तसंच त्यांच्या विशेष वार्डात अजून 24 रूग्णांची क्षमता असूनसुद्धा तिथे फक्त त्या एकट्याच उपचार घेत होत्या. त्या अतिदक्षता विभागात असतानाही त्याचं चित्रीकरण करण्यात आलं नाही असं रेड्डी यांनी स्पष्ट केलं आहे.

राज्यसभेच्या 58 जागांसाठी 16राज्यांमध्ये मतदान

राज्यसभेच्या 58 जागांसाठी 16राज्यांमध्ये मतदान

राज्यसभेच्या 58 जागांसाठी उद्या 16 राज्यांमध्ये होणार आहे.तसंच एक लोकसभेची पोटनिवडणूक होणार आहे.या निवडणुकांनंतर भाजप बहुमताच्या अजून जवळ पोचण्याची शक्यता आहे. राज्यसभेचं संख्याबळ कायम250च राहत. यातले 233 सदस्य हे निवडून आलेले असतात तर उरलेले सर्व खासदार नामांकित असतात. राज्यसभेत प्रत्येक राज्याला ठराविक जागा दिलेल्या असतात. या जागा त्या त्या राज्याच्या संख्याबळानुसार ठरतात. राज्यसभेसाठी सामान्य माणसं मतदान करत नाहीत तर विधानसभेचे आमदार मतदान करतात . राज्यसभेत निवड होण्यासाठी मतसंख्या ठरलेली असते. उदा.उत्तर प्रदेशात 404 पैकी 37 मत मिळवणारा उमेदवार राज्यसभेवर निवडला जातो. या फेरीत उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश ,राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश बिहार,गुजरात, हरयाणा, तेलंगण या राज्यांचा समावेश आहे. सध्या राज्यसभेत कुठल्याच पक्षाला बहुमत नाही. भाजपकडे 58 जागांसकट सर्वाधिक जागा आहेत तर काँग्रेसकडे 54 जागा आहे. या निवडणुकांनतर भाजप बहुमताच्या अधिक जवळ पोचेल.उत्तर प्रदेश आणि महाराष्ट्रासारख्या मोठ्या राज्यांमधून जास्त जागा मिळायची भाजपला अपेक्षा आहे. त्यात उत्तर प्रदेशमधून सर्वाधिक 10 जागांसाठी मतदान होणार आहे.

टेबल टेनिसपटूवर प्रेयसीनेच केला बलात्काराचा आरोप

टेबल टेनिसपटूवर प्रेयसीनेच केला बलात्काराचा आरोप


टेबल टेनिसपटू सौम्यजीत घोषविरोधात एका १८ वर्षीय तरुणीने बलात्काराचा आरोप केला आहे. पीडितेच्या तक्रारीनंतर पोलिसांनी त्याच्याविरोधात गुन्हा दाखल केला आहे. पीडितेच्या तक्रारीनुसार, लग्नाचे आमिष दाखवून गेल्या तीन वर्षांपासून घोष तिच्यावर अत्याचार करत होता. पीडित तरुणीने कोलकातामधील बरसात पोलिस ठाण्यात याप्रकरणी तक्रार दाखल केली आहे. प्रसारमाध्यमात रंगणाऱ्या चर्चांनुसार सौम्यजीत आणि पीडित तरुणीची सोशल मीडियाच्या माध्यमातून ओळख झाली होती. दोघांच्यातील मैत्री झाल्यानंतर या मैत्रीचे प्रेमात रुपांतर झाले होते. घरी कोणी नसताना सौम्यजीत अनेकदा घरी यायचा. याशिवाय त्याच्या सिल्लीगुडी येथील घरीही आम्ही अनेकदा भेटलो आहे, असा दावा तरुणीने केला आहे. याप्रकरणी तरुणीच्या वडिलांनी सौम्यजीत आता आपल्या मुलीकडे दुर्लक्ष करत असल्याचे म्हटले आहे. तो तिच्यासोबत असणारे संबंध तोडण्याची भाषा करत होता. त्यामुळे पोलिसात जावे लागले, असेही ते म्हणाले आहेत. 

ज्येष्ठ गायिका प्रभा अत्रेंना पुण्य भूषण पुरस्कार

ज्येष्ठ गायिका प्रभा अत्रेंना पुण्य भूषण पुरस्कार 

पुण्य भूषण फौंडेशनच्या वतीने देण्यात येणारा पुण्य भूषण पुरस्कार यंदा ज्येष्ठ शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे यांना जाहीर झाला आहे.  पुण्य भूषण फौंडेशनचे अध्यक्ष डॉ सतीश देसाई यांनी गुरुवारी ही माहिती दिली. पुरस्काराचे यंदाचे ३० वे वर्ष असून स्मृतीचिन्ह आणि एक लाख रूपये असे या पुरस्काराचे स्वरूप आहे. १९ एप्रिल रोजी सायंकाळी ६.०० वाजता बालगंधर्व रंगमंदिर येथे होणाऱ्या कार्यक्रमात हा पुरस्कार प्रदान करण्यात येणार येईल. यापुर्वी ज्येष्ठ गायक पं. भीमसेन जोशी, ज्येष्ठ नाटककार पु.ल.देशपांडे, शिवशाहीर बाबासाहेब पुरंदरे, डॉ. जयंत नारळीकर, शास्त्रज्ञ रघुनाथ माशेलकर आणि अभिनेते श्रीराम लागू यांना या पुरस्काराने गौरवण्यात आले आहे.