Monday, 2 January 2017

SC के फैसले पर बेदी: 'कुछ लोगों ने क्रिकेट को अपनी जागीर समझ लिया था'

नई दिल्ली

देश के सर्वोच्च न्यायालय के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को हटाए जाने के आदेश पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने प्रतिक्रिया दी है। बेदी ने कहा, 'यह खुशी का पल नहीं है, क्योंकि हमें इस स्थिति में नहीं होना चाहिए था। कुछ लोगों ने क्रिकेट को अपनी जागीर समझ लिया था।’

शीर्ष अदालत ने लोढ़ा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने को लेकर साल भर से ज्यादा समय से चल रहे मामले में सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए ठाकुर और शिर्के को अपने पद से हटाने का आदेश दिया। बेदी ने फैसले के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला है।’

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment