हैदराबाद, प्रेट्र। बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने रविवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे सत्र में यहां दिल्ली एसर्स को 4-3 से हराया। बेंगलुरु की चियूंग एनगान यी ने महिलाओं के सिंगल्स मैच में अपनी टीम के ट्रंप मैच में दिल्ली की तन्वी लाड को 11-9, 6-11, 11-2 से हराकर दो अंक हासिल किए।
पुरुष सिंगल्स के पहले मैच में बेंगलुरु के विक्टर एक्सेलसन को दिल्ली के जान ओ जोर्गेनसन के हाथों 9-11, 9-11 से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली की टीम 1-0 से आगे हो गई।
दूसरे मैच में बेंगलुरु की सुंग हियून और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने दिल्ली की ज्वाला गुट्टा और व्लादीमिर इवानोव की जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स मैच में 11-6, 11-6 से हराया। दूसरे मैच के बाद दोनों टीमें 1-1 अंक की बराबरी पर आ गईं। तीसरे पुरुष सिंगल्स मैच में बेंगलुरु के सौरभ वर्मा को दिल्ली के सोन वान हो से कड़े संघर्ष में हार झेलनी पड़ी। यह दिल्ली का ट्रंप मैच था, जिसे जीतने से उसे दो अंक मिले। अब दिल्ली की बढ़त 3-1 हो गई। चौथे पुरुष डबल्स मैच में बेंगलुरु की सुन हियून को और यियोन सियोंग यू की जोड़ी ने दिल्ली के व्लादिमीर इवानोव इवान सुजनोव की जोड़ी को 10-12, 11-3, 11-6 से हराकर स्कोर 2-3 कर दिया। हालांकि चियूंग एनगान यी ने बेंगलुरु के लिए फाइनल और निर्णायक मैच जीता और टीम ने कुल चार अंक जीते, जबकि दिल्ली के तीन अंक ही रह गए। ट्रंप मैच में विजेता टीम को दो अंक मिलते हैं।
Source:jagran.com
No comments:
Post a Comment