Monday, 2 January 2017

एनीमेटेड फिल्मों के लीजेंड टायरस वोंग का 106 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली (जेएनएन)। एनीमेटेड फिल्मों के लीजेंड टायरस वोंग जिनके काम से प्रेरित होकर डिजनी फिल्म 'बैंबी' बनाई गई थी का 106 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। चाईना प्रवासी वोंग की आकर्षक पेंटिंग से आकर्षित होकर सबसे पहले वॉल्ट डिजनी ने अपनी फिल्म 'बैंबी' को इसका आधार बनाकर उनके स्टाईल में फिल्म का निर्माण किया जो काफी प्रसिद्ध हुई। वॉल्ट डिजनी परिवार के अनुसार, एनीमेटेड फिल्म बैंबी में उनकी कला के अद्भुत संयोजन को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

वोंग की मृत्यु अपने घर पर उनके परिवार के बीच ही हुई। बीबीसी के अनुसार, वोंग अपने बचपन में ही अपनी माता और बहन को छोड़, पिता के साथ अमेरिका आ गए थे। कला की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 1938 में डिजनी में इनबिटवीन के साथ अपने काम की शुरुआत की। जिसमें वोंग ने हजारों की संख्या में एनीमेटेड पिक्चर्स बनाए थे। उस दौरान जब फिल्म स्टुडियो ने 'बैंबी' के लिए प्री-प्रोडक्शन की शुरुआत की, तब वोंग ने अभ्यास के लिए घर पर जंगल में विचरण करते हुए काफी सारे हिरण के पिक्चर्स बनाए। डिजनी म्यूजियम के अनुसार, वॉल्ट डिजनी ने जब वोंग के बनाए हुए पिक्चर्स को देखा, तो उनमें उनके द्वारा पेंट किया गया जंगल बिल्कुल असली तो नहीं लग रहा था लेकिन बहुत हद तक वो रियल होने का अहसास करा रहा थे।

Source:jagran.com

No comments:

Post a Comment