Sunday, 1 January 2017

जनमत संग्रह में यूरोपियन यूनियन से अलग हुआ ब्रिटेन, पूरी दुनिया में उथल-पुथल

लंदन
ब्रिटेन की जनता ने ऐतिहासिक फैसले में यूरोपियन यूनियन छोड़ने के पक्ष में मतदान किया है। इसके साथ ही 28 देशों वाले यूरोपियन यूनियन से ब्रिटेन अलग हो जाएगा। 43 साल बाद हुए इस ऐतिहासिक जनमत संग्रह में ब्रिटेन की जनता ने मामूली अंतर से ब्रिटेन को यूरोपियन यूनियन से अलग करने के पक्ष में वोट किया है। ईयू छोड़ने के पक्ष में 52 पर्सेंट और इसके खिलाफ 48% लोगों ने वोट किया। लंदन और स्कॉटलैंड ने यूरोपियन यूनियन में रहने के पक्ष में मतदान किया था लेकिन उत्तरी इंग्लैंड में लोगों ने ईयू से अलग होने के पक्ष में मतदान किया।

ईयू के गठन के बाद ब्रिटेन इसे छोड़ने वाला पहला देश बन गया है। हालांकि इस वोटिंग के नतीजे का मतलब यह नहीं हुआ कि ब्रिटेन तत्काल 28 देशों वाले यूरोपियन यूनियन से बाहर हो जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा होने में कम से कम दो सालों का वक्त लगेगा। कहा जा रहा है कि यह 2020 से पहले संभव नहीं होगा। तब तक ब्रिटेन में आम चुनाव भी आ जाएगा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के लिए यह नतीजा खतरे की घंटी है। विपक्षी पार्टियों ने उनसे अपने पद पर बने रहने पर विचार करने के लिए कहा है।

Source:indiatimes.com

No comments:

Post a Comment