कानपुर विश्व का सबसे प्रदूषित शहर- WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विश्व के 15 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की है। जिसमें 14 नाम भारतीय शहरों के हैं। प्रदूषण के मामले में उत्तर प्रदेश का कानपुर टॉप पर और दिल्ली से सटा फरीदाबाद दूसरे नंबर पर है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी तीसरे नंबर पर है। इसी क्रम में गया, पटना, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरपुर, श्रीनगर, गुरुग्राम, जयपुर, पटियाला, जोधपुर और आखिरी में अली सुबाह अल सलीम (कुवैत) है। डब्ल्यूएचओ ने यह सूची 4,300 शहरों की हवा में पीएम 2.5 जैसे सूक्ष्म कणों की मौजूदगी का अध्ययन करने के बाद बनाई है।
Thursday, 3 May 2018
कानपुर विश्व का सबसे प्रदूषित शहर- WHO
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment