Wednesday, 16 May 2018

गुर्जर आंदोलन : 167 गांवों में इंटरनेट सेवा बंद, सुरक्षा बलों की 8 ​कंपनियां तैनात

गुर्जर आंदोलन : 167 गांवों में इंटरनेट सेवा बंद, सुरक्षा बलों की 8 ​कंपनियां तैनात

आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर समुदाय बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। भरतपुर में जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिये हैं। इसके तहत रेलवे सुरक्षा बल की तीन और पुलिस फोर्स की 5 कंपनियों सहित स्थानीय पुलिस संवेदशील इलाके में तैनात कर दिये गये हैं। साथ ही 80 पंचायतों के 167 गांवों में इंटरनेट सेवाओं पर 15 मई की शाम तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि सोमवार शाम इस मामले में राज्य सरकार से बातचीत करने के लिए गुर्जर संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल जयपुर पहुंचा। गौरतलब है कि गुर्जर ओबीसी कोटे का वर्गीकरण कर पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। 

No comments:

Post a Comment