Sunday, 13 May 2018

'सुप्रीम' आदेश- पीएम के पास समय नही तो NHAI करे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

'सुप्रीम' आदेश- पीएम के पास समय नही तो NHAI करे एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन  


ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन में हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अहम बातें कही है। सुनवाई में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बताया कि हमने उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से कहा है। जिसपर कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि अगर वो नहीं करते हैं तो आप क्यों नही कर देते, मेहनत तो आप लोगो ने की है। पिछली सुनवाई में आपने कहा था कि अप्रैल में उद्घाटन होगा, लेकिन ऐसा नही हुआ। आगे कोर्ट ने कहा कि इस महीने के अंत तक अगर उद्घाटन नही होता है तो इसे 1 जून से जनता के लिए खोल दिया जाए। गौरतलब है कि ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे 135 किलोमीटर लंबा है- जो गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश), फरीदाबाद और पलवल (हरियाणा) को जोड़ेगी। 

No comments:

Post a Comment