ट्विटर पर मदद मांगने वाले युवक से सुषमा स्वराज ने प्रोफाइल बदलवाकर मदद की

फिलीपींस में पढ़ने वाले एक कश्मीरी छात्र ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई। लेकिन उन्होंने छात्र को जिस तरह जवाब दिया उसकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, शेख अतीक नामक युवक ने ट्विटर पर लिखा कि ‘सुषमा स्वराज जी, मुझे आपकी मदद की जरूरत है। मेरा पासपोर्ट खराब हो गया है। मुझे अपने घर भारत लौटना है।’ जिसपर सुषमा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा-‘अगर जम्मू-कश्मीर से हैं तो हम आपकी मदद करेंगे लेकिन आपका प्रोफाइल बता रहा है कि “भारत अधिकृत कश्मीर से हैं” ऐसी कोई भी जगह नही है।’ विदेश मंत्री के इस जवाब के कुछ समय बाद ही छात्र ने अपनी प्रोफाइल में लोकेशन बदलकर जम्मू-कश्मीर कर लिया। छात्र ने दोबारा ट्वीट कर कहा कि वह जम्मू-कश्मीर से है और फिलीपींस में मेडिकल कोर्स कर रहा है। जिसके बाद सुषमा ने तुरंत मदद का निर्देश दिया।
No comments:
Post a Comment