Thursday, 10 May 2018

आंधी-तूफान और बारिश के बाद भूकंप से थर्राया उत्तर भारत

आंधी-तूफान और बारिश के बाद भूकंप से थर्राया उत्तर भारत  


आंधी-तूफान और बारिश के बीच दिल्ली-एलसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। 9 मई को शाम सवा चार बजे दिल्ली-एलसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आए भूकंप से लोग दहशत में आ गये। सभी लोग अपना घर और दफ्तर छोड़कर लोग बाहर भाग गये। फिलहाल इन झटकों से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई ख़बर नही है। पड़ोसी देश पाकिस्तान, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी इसका असर रहा। भूकंप का केंद्र काबुल से 182 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। 

No comments:

Post a Comment